×

कांशीराम को मुखाग्नि देने वाले बौद्ध भिक्षुओं का नारा- मोदी को लाना है

By
Published on: 6 Jun 2016 3:19 PM GMT
कांशीराम को मुखाग्नि देने वाले बौद्ध भिक्षुओं का नारा- मोदी को लाना है
X

नई दिल्ली: बीजेपी ने बौद्ध भिक्षुओं को पूरे यूपी में मायावती के खिलाफ प्रचार में लगाया है। इनमें वो बौद्ध भिक्षु भी हैं, जिन्होंने कांशीराम को मुखाग्नि दी थी। ये गांव-गांव जाकर लोगों को बताने में जुटे हैं कि मायावती ने अंबेडकर के सपनों और दलितों के लिए कुछ नहीं किया और मोदी क्या कुछ कर रहे हैं। इसमें नारा दिया जा रहा है, 'मायावती को हटाना मोदीजी को लाना'।

यह धर्म चेतना यात्रा 14 अक्टूबर तक चलेगी। पहले फेज में 19 जिले कवर होंगे जबकि दूसरे फेज में 29 जिले कवर किए जाएंगे। लगभग 75 भिक्षु यात्रा में शामिल होंगे।

Next Story