ऐसी फोटो पोस्ट करने पर ट्रोल हो गई BJP, बताया कैसे पेट्रोल-डीजल के दाम हुए कम

Manali Rastogi
Published on: 11 Sep 2018 3:20 AM GMT
ऐसी फोटो पोस्ट करने पर ट्रोल हो गई BJP, बताया कैसे पेट्रोल-डीजल के दाम हुए कम
X

लखनऊ: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसके करण कांग्रेस संग सभी विपक्षी दल सड़कों पर उतर आएं हैं। यही नहीं, अब तो पेट्रोल-डीजल को लेकर सोशल मीडिया पर भी जंग छिड़ गई है। बता दें, 10 सितंबर को कांग्रेस ने भारत बंद बुलाया था। अब इस भारत बंद के बाद बीजेपी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक इंफोग्राफिक्स चार्ट के माध्यम से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि दर का आंकड़ा दिया।

यह भी पढ़ें: हमें बदलाव लाना है, सत्ता गलत हाथों में चली गई है : शरद पवार

जैसे ही भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आकड़े प्रस्तुत किए गए वैसे ही कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक इंफोग्राफिक्स चार्ट ट्वीट किया। ट्वीट में कांग्रेस ने चार्ट देखने में बीजेपी जैसा ही है लेकिन इसमें कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का ब्योरा भी है। ऐसी स्थिति में हम देश की अर्थव्यवस्था संभालने में बेहतर हैं।

वैसे कांग्रेस से पहले जनता बीजेपी के इंफोग्राफिक्स चार्ट ट्वीट करने के बाद से पार्टी को ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोलिंग शुरू होने के बाद कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नया इंफोग्राफिक्स चार्ट ट्वीट किया और बताया कि वो केंद्र की मोदी सरकार से अर्थव्यवस्था संभालने में ज्यादा बेहतर हैं।

यहां देखें सभी ट्वीट









Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story