TRENDING TAGS :
Political News: BJP का गांव चलो-गली चलो अभियान: हर दरवाजे पर दस्तक, मोदी-योगी की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की कवायद
भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना दिवस अभियान के तहत 10 अप्रैल से गांव चलो, गली चलो, वार्ड चलो अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है।
Lucknow News: Photo-Social Media
Political News: भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना दिवस अभियान के तहत 10 अप्रैल से गांव चलो, गली चलो, वार्ड चलो अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लखनऊ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर, ब्रजेश पाठक ने लखनऊ महानगर, और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बाराबंकी में जनता से संवाद किया और सरकार की नीतियों को साझा किया।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, और जनप्रतिनिधि, जिसमें सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, और नगर निगम अध्यक्ष शामिल हैं, हर घर तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की योजनाओं का लेखा-जोखा लेकर जनता तक पहुंचने का माध्यम बन रहा है।
अभियान के प्रदेश संयोजक संजय राय ने की महत्वपूर्ण घोषणा
प्रदेश महामंत्री और अभियान के प्रदेश संयोजक संजय राय ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल 2025 को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वाराणसी जिले के पिण्ड्रा विधानसभा, धर्मपाल सिंह रोहनियां विधानसभा, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी महराजगंज, और कई अन्य भारतीय जनता पार्टी के नेता विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर संपर्क करेंगे।
बीजेपी नेताओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार कार्य
वहीं इसके अतिरिक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, कान्ता कर्दम, संतोष सिंह नीलम सोनकर प्रयागराज, कमलावती सिंह इटावा, बृज बहादुर रायबरेली, सुनिता दयाल गाजियाबाद, पद्मसेन चौधरी श्रावस्ती, देवेश कुमार हमीरपुर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला लखनऊ महानगर, प्रियंका सिंह रावत बाराबंकी, प्रदेश मंत्री मीना चौबे वाराणसी, अंजुला माहौर हाथरस, डॉ. शकुन्तला चौहान मऊ, अनामिका चौधरी प्रयागराज, अमित वाल्मीकि बुलन्दशहर, बसन्त त्यागी बुलन्दशहर, सुरेश पासी अमेठी, अभिजात मिश्रा लखनऊ महानगर एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल बरेली और अन्य नेता विभिन्न जिलों में घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। वहीं इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित हैं।