×

नेहरू की प्रतिमा पर कालिख फेंकी, अफजल गुरु मुर्दाबाद के लगाए नारे

Admin
Published on: 19 Feb 2016 1:23 PM GMT
नेहरू की प्रतिमा पर कालिख फेंकी, अफजल गुरु मुर्दाबाद के लगाए नारे
X

बागपत: जेएनयू में देश विरोधी गतिविधियों को लेकर उठे गुस्से की आग शुक्रवार को बागपत तक पहुंच गई। बागपत के बड़ौत मेन बाजार में लगी देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर दो असामाजिक तत्वों ने कालिख फेंकी। कालिख फेंकने वाले दोनों शख्स अफजल गुरु मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। दोनों ने ही मुंह पर कपड़े बांध रखे थे।

badaut---4

- पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर कालिख फेंकी।

- दोनों शख्स ने आतंकी अफजल गुरू के खिलाफ नारे भी लगाए।

- घटना के बाद बड़ौत में अफरा-तफरी मच गई।

- पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को साफ कराया।

- अभी तक पता नहीं चल पाया है कि प्रतिमा पर कालिख फेंकने वाले कौन थे?

- दोनों शख्स ने कुछ पर्चे भी फेंके हैं।

badaut---2

Admin

Admin

Next Story