ब्वॉयफ्रेंड ने मारी एक्स-गर्लफ्रेंड को गोली, 2 महीने पहले हुई थी शादी

Admin
Published on: 25 April 2016 7:29 AM GMT
ब्वॉयफ्रेंड ने मारी एक्स-गर्लफ्रेंड को गोली, 2 महीने पहले हुई थी शादी
X

मुज़फ्फरनगर: तितावी थाना क्षेत्र के लालूखेड़ी में एक सिरफिरे आशिक ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर किया और फिर खुद सुसाइड करने की कोशिश की। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें...मंगेतर नहीं करना चाहती थी शादी, मर्डर के बाद खुद को भी मार ली गोली

क्या है पूरा मामला ?

-बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के कुरेड़ी गांव में अंजू (बदला हुआ नाम) पिछले दो साल से अपने मामा के यहां रह रही थी।

-गांव के ही सन्नी नाम के युवक से अंजू का अफेयर था।

-अंजू के घरवालों को जब इसका पता चला तो दो महीने पहले उसकी शादी पानीपत कर दी।

-29 अप्रैल को अंजू की छोटी बहन की शादी होनी थी।

-परिवार के सभी लोग लालूखेड़ी गांव में अपने पुस्तैन घर पर जमा हुए।

-अंजू भी रविवार की सुबह अपने गांव में पहुंच गई।

-जब अंजू के आने का पता सन्नी को चला तो वह भी मोटरसाइकिल से वहां पहुंच गया।

-सन्नी ने अंजू की गोली मारकर हत्या कर दी।

-इसके बाद उसने खुद को भी सीने पर गोली मारकर सुसाइड की कोशिश की।

ये भी पढ़ें...ROCKY HANDSOME ने दिया मर्डर का आयडिया, गर्लफ्रेंड-मां की ले ली जान

क्या कहना है एसपी देहात का ?

-एसपी देहात प्रदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी सन्नी अंजू के घर में करीब साढ़े तीन बजे घुसा।

-उसने पहले अंजू पर गोली चलाई और उसके बाद वहां से कुछ दूरी पर जाकर खुद को भी गोली मार ली।

-आरोपी सन्नी को इलाज के लिए मेरठ भेजा गया है, ताकि उसे बचाया जा सके।

Admin

Admin

Next Story