×

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, राहुल गांधी को कहा- बेशर्म

By
Published on: 16 Feb 2017 2:30 AM GMT
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, राहुल गांधी को कहा- बेशर्म
X

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू

इलाहाबाद: केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने यूपी में सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर जमकर तंज कसे हैं। नायडू ने इस गठबंधन को जनता से धोखा करार देते हुए राहुल गांधी को बेशर्म तक करार दे डाला। इलाहबाद में भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने एक तरफ जहां अखिलेश यादव के पारिवारिक झगड़े की पैरोडी बनाकर सामने पेश किया, तो वहीं अखिलेश के विकास के वायदे को भी एक धोखा करार दिया है। नायडू ने इस गठबंधन को लूट का गठबंधन करार देते हुए एक अनैतिक और असफल गठबंधन कहा है। नायडू ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के फायदे गिनाते हुए इसे गरीबो के विकास का अभियान करार दिया है।

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि हर फेज़ के चुनाव में बीजेपी आगे, लोगों के सामने मुख्य मुद्दा है कि देश आगे बढ़ रहा है, तो यूपी पीछे क्यों? मुख्यमंत्री के परिवार का झगड़ा सैद्धान्तिक नहीं स्वार्थ का। ट्रिपल तलाक पर विरोधी दल अपनी राय दें। सपा कांग्रेस गठबंधन अनैतिक, कांग्रेस ने पहले शीला को उम्मीदवार बनाया, फिर सपा के साथ समझौता कर लिया। 5 साल पूर्ण बहुमत की सरकार चलाने के बाद अखिलेश को अकेले लड़ने का विश्वास होना चाहिए था। हमारे पास सीएम पद के लिए बहुत सारे लोग हैं। जीत के बाद पार्टी के विधायक तय करेंगे कि मुख्यमंत्री किसे बनाना है?

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या बोले केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू

अल्पसंख्यक मतों के लिए जिस तरह दावे किए जा रहे हैं, उसका संज्ञान चुनाव आयोग को लेना चाहिए। ये हद दर्जे की सांप्रदायिक राजनीति है। बीजेपी के लिए कोई अल्पसंख्यक, बहुसंख्यक नहीं सभी देश के नागरिक हैं। बीजेपी के साथ जुड़े मुस्लिमों को जरूर टिकट दिया जाता, जो जीतने की स्थिति में होते। मुस्लिम भी देशभक्त हैं, जो विभाजन के बाद भी देश छोड़कर नहीं गए। उन्हें बीजेपी के साथ आना चाहिए।

आगे की स्लाइड में देखिए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू की सभा की और भी तस्वीरें

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू

आगे की स्लाइड में देखिए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू की सभा की और भी तस्वीरें

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू

आगे की स्लाइड में देखिए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू की सभा की और भी तस्वीरें

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू

Next Story