×

UP: मेनका गांधी ने तोड़ा सस्पेंस, कहा- वरुण नहीं होंगे BJP का CM चेहरा

By
Published on: 12 July 2016 5:24 PM GMT
UP: मेनका गांधी ने तोड़ा सस्पेंस, कहा- वरुण नहीं होंगे BJP का CM चेहरा
X

मथुरा: वरुण गांधी के यूपी चुनाव में बीजेपी का सीएम फेस होने की अटकलों पर उस वक्त विराम लग गया जब उनकी मां और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने खुद ही इसे खारिज कर दिया। मेनका गांधी मंगलवार को मथुरा आईं थीं। मेनका ने स्पष्ट तौर पर कहा, वरुण गांधी यूपी में बीजेपी का चेहरा नहीं होंगे। गौरतलब है कि ब्रज क्षेत्र में सांसदों के प्रवास कार्यक्रम के तहत मेनका मथुरा पहुंचीं थीं।

प्रियंका गांधी पर पूछे सवाल को टाला

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने मथुरा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यूपी में प्रियंका गांधी के सामने वरुण गांधी को उतारे जाने के नाम पर पूछे गए सवाल को उन्होंने टाल दिया।

ये भी पढ़ें ...मोदी मंत्रालय में फिर फेरबदल, नजमा हेपतुल्ला ने दिया इस्तीफा

कश्मीर मुद्दे पर भी बोलीं

कश्मीर में बिगड़े हालात के सवाल पर मेनका गांधी ने कहा, कुछ लोग इस मुद्दे को बढ़ावा देने में लगे हैं। लेकिन राज्य की महबूबा मुफ्ती और बीजेपी सरकार हालात को नियंत्रित कर लेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि कश्मीर मामला जल्द शांत हो जाएगा।

विधवाओं के लिए बन रहा आश्रय घर

विधवा महिलाओं की दुर्दशा पर केंद्रीय मंत्री ने मेनका ने कहा, वे वृंदावन में एक हजार विधवाओं के लिए आश्रय घर बनवा रही हैं। यहां का प्रयोग सफल होने के बाद वाराणसी और गया में भी विधवा घर बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें ..खबर का असर : कमेटी की शुरुआती जांच में रंजीत सिन्हा दोषी पाए गए

Next Story