×

हॉकी इंडिया ने कोच ओल्टमेंस को किया बर्खास्त, खराब परफॉरमेंस बनीं वजह

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमेंस को बर्खास्त कर दिया गया है। जब तक कोच पद के लिए कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिल जाता तब तक ओल्टमेंस की जगह हाई परफॉरमेशन डायरेक्टर डेविड जान अंतरिम रूप से कार्यभार संभालेंगे।

tiwarishalini
Published on: 2 Sep 2017 11:11 AM GMT
हॉकी इंडिया ने कोच ओल्टमेंस को किया बर्खास्त, खराब परफॉरमेंस बनीं वजह
X
हॉकी इंडिया ने कोच रोलेंट ओल्टमेंस को किया बर्खास्त, खराब परफॉरमेंस बनीं वजह

नई दिल्ली : हॉकी इंडिया (एचआई) ने शनिवार को कड़ा फैसला लेते हुए पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमेंस को उनके पद से हटा दिया है। एचआई ने इसका कारण बीते 18 महीनों में टीम के प्रदर्शन में आई गिरावट को बताया है।

एचआई द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, हाई परफॉर्मेस डायरेक्टर डेविड जॉन टीम के अंतरिम कोच के तौर पर काम करेंगे। एचआई ने यह फैसला अपनी हाई परफॉर्मेस एंड डेवलपमेंट समिति की तीन दिन तक चली बैठक के बाद लिया है जो शनिवार को खत्म हुई।

इस बैठक में 24 सदस्यों ने हिस्सा लिया था, जिसमें चयनसमिति के अध्यक्ष हरबिंदर सिंह, और उनके साथी बी.पी. गोविंदा, वी भास्करन, थोएबा सिंह, ए.बी. सुबैया और आर.पी. सिंह शामिल थे।

यह भी पढ़ें .... आठ साल बाद पाकिस्तान ने हॉकी विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई

इनके अलावा टीम के मौजूदा खिलाड़ी जयदीप कौर, सरदार सिंह, पी.आर. श्रीजेश, मनप्रीत सिंह भी ओल्टमैंस के साथ मौजूद थे। इनके अलावा, जुगराज सिंह, अर्जुन हलप्पा, हैंस स्टीडर, स्कॉट कोनवे, डेविड जॉन, एलेना नॉर्मेन भी शामिल थे।

एचआई के बयान में कहा गया है, "इस बैठक का मकसद हाल ही में हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स और यूरोप दौरे पर राष्ट्रीय पुरुष टीम के प्रदर्शन का आकलन करना था। साथ ही आने वाले टूर्नामेंट में टीम के विजयी पथ पर लौटने के लिए जरूरी कदम उठाना था।"

बता दें कि 2013 में हॉकी इंडिया ने रोलेंट ओल्टमेंस को हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर बनाया था। जिसके बाद उन्हें 2015 में पॉल वैन ऑस की जगह टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। हॉकी इंडिया ने रोएंट ओल्मंस के योगदानों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें .... टेनिस सनसनी सेरेना विलियम्स बनी मां, जानिए बेटा हुआ या बेटी ?

भारत इस साल दिसंबर में ओडिशा में एफआईएच हॉकी विश्व लीग की फाइनल की मेजबानी करेगा। इसके बाद भारत 2018 में हॉकी विश्व कप की भी मेजबानी करेगा।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story