×

मां की गोद में सो रही डेढ़ साल की बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, किया रेप

Newstrack
Published on: 6 April 2016 12:46 PM GMT
मां की गोद में सो रही डेढ़ साल की बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, किया रेप
X

नोएडा: एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आधी रात को एक घर के बाहर मां की गोद में सो रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची को दरिंदे नदी किनारे उठा ले गए और उसका रेप किया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

क्या है मामला ?

-घटना नोएडा के फेज -3 थाना क्षेत्र की है।

-मंगलवार रात डेढ़ साल की बच्ची अपनी मां के साथ घर के बाहर सो रही थी।

-रात करीब 1:30 बजे जब मां की आंख खुली तो बच्ची खाट पर नहीं थी।

-मां-बाप बच्ची को तलाशने लगे।

-तलाश करने पर बच्ची हिंडन नदी के किनारे खून से लथपथ अचेत अवस्था में मिली।

-वह बेटी को घर ले गए।

-आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गए।

बच्ची की हालत गंभीर

-बच्ची के मां-बाप ने रात 3:3० बजे घटना की सूचना पुलिस को दी।

-मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

-डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए बच्ची को दिल्ली रैफर कर दिया।

-जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

-बच्ची के शरीर पर खरोच और चोट के निशान भी हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story