×

जमीन के बाद अब समंदर में भी चीन की चालाकी, हिंद महासागर में देखे गए चीनी युद्ध पोत

जमीन के बाद अब समंदर में भी चीन की असाधारण गतिविधियां बढ़ गई हैं। भारत और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

tiwarishalini
Published on: 4 July 2017 7:54 AM GMT
जमीन के बाद अब समंदर में भी चीन की चालाकी, हिंद महासागर में देखे गए चीनी युद्ध पोत
X
जमीन के बाद अब समंदर में भी चीन की चालाकी, हिंद महासागर में देखे गए चीनी युद्ध पोत

नई दिल्ली: जमीन के बाद अब समंदर में भी चीन की असाधारण गतिविधियां बढ़ गई हैं। भारत और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच हिंद महासागर क्षेत्र में एक बार फिर से चीनी युद्धपोत देखे गए। चीनी नौसेना की ओर से हिंद महासागर में की जा रही गतिविधियों को भारतीय नौसेना ने रेखांकित भी किया है।

यह भी पढ़ें ... चीन कर रहा भारत के साथ युद्ध की तैयारी…..संकेत तो कुछ ऐसे ही हैं

भारतीय नौसना इस इलाके में चीनी युद्धपोतों की बढ़ती संख्या और उनकी गतिविधियों पर करीब से नजर रख ही है और पूरी तरह अलर्ट भी हैं। चीनी युद्धपोत तीन साल पहले 2013-14 में भारतीय समुद्री क्षेत्र में नजर आ चुके हैं। उसके बाद से चीनी युद्धपोतों की गतिविधियां इस इलाके में लगातार बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें ... शी जिनपिंग और पुतिन प्रमुख मुद्दों पर समन्वय बढ़ाने पर सहमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दो महीनों में भारत के नेवल सैटलाइट रुकमिनी (जीसैट-7) ने भारतीय समुद्री क्षेत्र में कम से कम 13 चीनी नौसेना पोतों को चक्कर लगाते देखा है।

गौरतलब है कि भारत और चीन की सेनाएं पिछले एक महीने से सिक्किम के डोकलाम में आमने-सामने हैं। डोकलाम, चीन और भूटान के बीच पड़ता है। दोनों देशों के बीच साल 1962 के बाद से यह पहला मौका है जब तनाव इतना लंबा खींच रहा है।

यह भी पढ़ें ... अरुण जेटली के बयान पर भड़का चीन, बोला- विवाद नहीं निपटाया गया तो युद्ध संभव

रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने पिछले दिनों कहा था कि चीन को अब यह समझ लेना चाहिए कि 2017 का भारत 1962 के भारत से अलग है। जेटली का यह बयान चीन के उस बयान के बाद आया था जिसमें चीन ने भारत को 62 की जंग से सबक लेने को कहा था।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story