×

मुजफ्फरनगरः जिला जेल में वर्चस्व की जंग, चाकूबाजी में तीन कैदी घायल

Admin
Published on: 8 May 2016 4:55 AM GMT
मुजफ्फरनगरः जिला जेल में वर्चस्व की जंग, चाकूबाजी में तीन कैदी घायल
X

मुजफ्फरनगरः यहां की जिला जेल में शनिवार को कैदियों के तीन गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। चाकू के वार से तीन कैदी घायल हो गए। बड़ी तादाद में पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कैदियों पर काबू पाया। बता दें कि कुछ दिन पहले भी जेल में कैदियों के गुटों में भिड़ंत हुई थी।

क्या है मामला?

-जिला जेल में अपराधियों के गुटों के बीच वर्चस्व की जंग चल रही है।

-कैदी सोनू सक्का, मुकीम काला और एक अन्य कैदी के गुट हैं।

-शनिवार देर शाम तीनों के गुटों के बीच संघर्ष छिड़ गया।

-चाकूबाजी से तीन कैदी घायल हुए, जिन्हें हॉस्पिटल भेजना पड़ा।

फोर्स लेकर पहुंचे डीएम

-जेल में हिंसा की खबर मिलने पर डीएम डीके सिंह पहुंचे।

-एसएसपी केबी सिंह भी पुलिस फोर्स लेकर जेल गए।

-बड़ी मशक्कत से पुलिस ने हिंसा कर रहे कैदियों पर काबू पाया।

-जेल में पीएसी और पुलिस तैनात की गई है।

जेल प्रशासन पर लगाए आरोप

-कई बंदीरक्षकों ने जेल प्रशासन पर नाकामी का आरोप लगाया।

-जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने आरोपों से इनकार किया।

-राकेश ने कहा, 'सभी कर्मचारियों की सुरक्षा का ध्यान है।'

Admin

Admin

Next Story