×

मुख्यमंत्री योगी का लखीमपुर दौरा आज, करेंगे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का सर्वे

By
Published on: 16 Aug 2017 4:42 AM GMT
मुख्यमंत्री योगी का लखीमपुर दौरा आज, करेंगे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का सर्वे
X

लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखीमपुर जाएंगे, जहां वह बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का सर्वे करेंगे। सीएम योगी करीब 1 बजे तक लखीमपुर पहुंचेंगे। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के हवाई सर्वे के बाद सिसैया चौराहे के ओएनजीसी ग्राउंड पर उतरेंगे।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में मासूमों की मौत पर सांसत में योगी आदित्यनाथ सरकार !

-यहां बाढ़ पीड़ितों से मिलकर राहत सामग्री वितरित करेंगे।

-बाढ़ से ज़िले की पांच तहसील के लाखों लोग प्रभावित हैं।

-बता दें कि लखीमपुर में शारदा नदी, घाघरा, सुहेली हर वर्ष तबाही मचाती है।

-ये नदियां हर साल हज़ारों बीघा ज़मीन और सैकड़ों इंसानों को लील जाती है।

-मुख्यमंत्री के आने की खबर के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है।

Next Story