CM योगी ने किया पॉलिटेक्निक के मेधावियों को सम्मानित

राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार (8 अगस्त) को प्राविधिक शिक्षा के बढ़ते कदम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि रहे।

tiwarishalini
Published on: 8 Aug 2017 8:33 AM GMT
CM योगी ने किया पॉलिटेक्निक के मेधावियों को सम्मानित
X
बूचड़खाने पर तो खूब बोले योगी, बच्चों के 'कत्लखाने' पर पलटी क्यों मारी?

लखनऊ: राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार (8 अगस्त) को प्राविधिक शिक्षा के बढ़ते कदम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा भी शामिल रहे। कार्यक्रम में CM ने पॉलिटेक्निक के मेधावियों को सम्मानित किया। साथ ही सेवायोजित छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र भी दिया।

101 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

- कार्यक्रम में 101 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इसी के साथ दीनदयाल उपाध्याय क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम की भी शुरुआत हुई।

-कार्यक्रम के दौरान "प्राविधिक शिक्षा के बढ़ते कदम " पुस्तक का विमोचन किया गया।

प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव एसके सिंह ने सोमवार(7 अगस्त ) को बताया था कि करीब 182 मेधावी मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे। इसमें प्रदेश की राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी पॉलीटेक्निक की वार्षिक परीक्षा-2016 के मेधावी शामिल हैं। सम्मान के लिए उन्हीं छात्र-छात्राओं को चुना गया है, जो अपनी ब्रांच में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किए हुए हैं।

- मेधावियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रूपए, दूसरे पुरस्कार के रूप में 9 हजार रूपए और तीसरे पुरस्कार के रूप में 8 हजार रूपए नकद एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

मेधावियों के रहने- खाने का भी इंतजाम

- उप सचिव वरूण यादव ने बताया कि सभी मेधावियों के रहने और खाने की व्यवस्था सरकार की ओर से की गई है। उनके रहने के लिए लखनऊ में राजकीय पॉलीटेक्निक, राजकीय गर्ल्स पॉलीटेक्निक और हीवेट पॉलीटेक्निक में की गई है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story