×

CM योगी बोले- समाज को बांटने वालों को मेरे आगरा आने पर थी आपत्ति

aman
By aman
Published on: 26 Oct 2017 10:33 AM GMT
CM योगी बोले- समाज को बांटने वालों को मेरे आगरा आने पर थी आपत्ति
X
CM योगी बोले- समाज को बांटने वालों को मेरे आगरा आने पर थी आपत्ति

आगरा: प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज (26 अक्टूबर) को ताजमहल का दीदार किया। सीएम योगी ताज परिसर में तकरीबन 35 मिनट तक ठहरे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी गेट से ताज के अंदर प्रवेश किया। मुख्यमंत्री के आगरा आने से पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि वो ताजमहल आएंगे या नहीं। आएंगे तो क्या ताजमहल के मुख्य गुंबद के करीब जाएंगे या नहीं। लेकिन सूबे के मुखिया ने इन सारी बातों पर विराम लगा दिया।

मुख्यमंत्री ताजमहल पहुंचते है मुख्य द्वार के पास बने ASI कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एएसआई के प्रेजेंटेशन को देखा। यह प्रेजेंटेशन ताजमहल और पर्यटन से संबंधित था। इस प्रजेंटेशन के बाद सीएम योगी ताजमहल परिसर पहुंचे और ताज का दीदार किया। ताज का दीदार करने वालों में योगी आदित्यनाथ के साथ आगरा के बीजेपी विधायक, सांसद, मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और मंत्री एसपी सिंह बघेल भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताज के दीदार के साथ ताज कि पिछले हिस्से से यमुना को भी निहारा और यमुना की दयनीय स्थिथि सुधार के लिए अधिकारियों से बात की।

ये भी पढ़ें ...विवाद के बीच CM योगी आदित्यनाथ ने किया ताजमहल का दीदार

पर्यटकों से ली सुविधाओं की जानकारी

इस बीच प्रशासन ने ताज देखने आए पर्यटकों को भी नहीं रोका। सूबे के मुखिया को अपने बीच पाकर पर्यटक उत्साहित थे। सीएम ने भी पर्यटकों से बातचीत कर पर्यटन सुविधाओं की जानकारी ली। ताजमहल के दीदार के बाद योगी आदित्यनाथ ताज के पूर्वी गेट से मुगल म्यूजियम की ओर रवाना हो गए। मुगल म्यूजियम पहुंचे सीएम योगी ने 121 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

ये भी पढ़ें ...अखिलेश बोले- ताज को सभ्यता के खिलाफ मानने वाले आज झाड़ू लगा रहे

शाहजहां-मुमताज की कब्र के पास रहे योगी

इसके बाद सीएम करीब 13 मिनट शाहजहां और मुमताज की कब्र के पास रहे। इस दौरान एएसआई के सुपरिटेंडेंट भुवन विक्रम ने उन्हें ताज के इतिहास से अवगत कराया।

ये भी पढ़ें ...असदुद्दीन ओवैसी बोले- ताज में नहीं अपने दिमाग में झाड़ू लगाए योगी

इसके बाद सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया, कहा:

-लोग आपत्ति कर रहे थे, कि आप आगरा क्यों जा रहे हैं।

-ये आपत्ति उन्हें ही थी, जिन्होंने जातिवाद के खेमे में समाज को बांट दिया था।

-आगरा को पर्यटन के क्षेत्र में हम स्थापित कर रहे हैं। तो उनको पीड़ा हो रही है।

-आगरा एक ऐसा जिला है, जहां 5 वर्ल्ड हेरिटेज से जुड़ी स्मारक है।

-हमने एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल के लिए 65 करोड़ दिए।

-इसका नाम दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर होगा।

ये भी पढ़ें ...सीएम योगी के ताजमहल दौरे के दौरान भगवा से परहेज करेंगे अधिकारी

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story