×

आगरा में हत्या के बाद कम्युनल टेंशन,कई घरों-गाड़ियों में तोड़फोड़-फायरिंग

Admin
Published on: 13 March 2016 2:26 PM GMT
आगरा में हत्या के बाद कम्युनल टेंशन,कई घरों-गाड़ियों में तोड़फोड़-फायरिंग
X

आगरा : आगरा के एत्मादउद्दौला इलाके में शनिवार रात हुई युवक की हत्या के बाद गढ़ी चांदनी इलाके में तनाव और बढ़ गया। हत्या से आक्रोशित लोगों ने जमकर पथराव और फायरिंग की। कई घरों और गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ भी की। सांप्रदायिक तनाव के चलते पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

क्या है मामला?

-प्रकाश नगर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री का विरोध करने पर अल्पसंख्यक समुदाय के दबंग दंपति ने प्रमोद नामक युवक को निशाना बनाया।

-दंपति ने युवक को घर में बुलाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया।

-देर रात गंभीर हालत में युवक की मौत हो गई।

-रविवार सुबह पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

-हत्या के बाद से क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी।

कार कर टूटे शीशे कार के टूटे शीशे

क्या था पूरा विवाद?

-शनिवार रात प्रमोद की मौत की खबर फैलते ही बस्ती में तनाव का माहौल बन गया।

-रविवार सुबह अंत्येष्टी के दौरान लोग काफी आक्रोशित थे।

-हत्या से गुस्साए लोगों ने प्रकाश नगर बस्ती में अल्पसंख्यक समाज के कुछ घरो में जमकर तोड़फोड़ की।

-घर के पास खड़ी गाड़ियों में भी तोड़-फोड़ की।

-लोगों का गुस्सा यहीं नहीं थमा, उन्होंनेे फायरिंग और पथराव भी शुरू कर दिया।

-घटना की सूचना मिलते ही आगरा पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।

-घायलों का इलाज निकट के अस्पताल में कराया जा रहा है।

पथराव के बाद घटनास्थल पर गिरे खून के धब्बे पथराव के बाद घटनास्थल पर गिरे खून के धब्बे

क्या कहा पुलिस ने?

-पुलिस क्षेत्र अधिकारी ने बताया की हत्या से गुस्साए लगभग 10-12 युवकों ने बस्ती के कई घरो में तोड़फोड़ की।

-तनावपूर्ण हालात के चलते पूरे इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

-पुलिस अब आरोपियों को खोजने में जुट गई है।

 तनाव के बाद घर की छत पर दहशत में एक महिला
तनाव के बाद घर की छत पर दहशत में एक महिला

पहले भी हो चुकी है ताजनगरी की फिजा बिगाड़ने की कोशिश

विहिप नेता अरुण माहोर की हत्या के बाद भी शहर में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। दरअसल क्षेत्र के ही शाहरुख़ नामक युवक ने अपने साथियों के साथ आपसी विवाद में अरुण माहोर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Admin

Admin

Next Story