×

कांग्रेस का ऐलान- वांटेड माल्या को लाने वाले को मिलेगा दस लाख का इनाम

Admin
Published on: 14 March 2016 10:57 AM GMT
कांग्रेस का ऐलान- वांटेड माल्या को लाने वाले को मिलेगा दस लाख का इनाम
X

इलाहाबादः कन्‍हैया कुमार को जान से मारने का पोस्‍टर लगाने के बाद कांग्रेसियों ने विजय माल्‍या को वापस लाने के लिए 10 लाख का इनाम रखा है। जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर के सिविल लाइंस में विजय माल्या के जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। ढोल बजाकर मुनादी करते हुए उनको देश में लाने वाले को दस लाख का इनाम देने की बात कही है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि ये रकम ज्यादा भी हो सकती है कम नहीं।

विजय माल्या को लेकर छिड़ी बहस

शराब कारोबारी विदेश कैसे भागे और उसके पीछे किसका हाथ था। इसको लेकर देश में एक बड़ी बहस छिड़ गई है। कांग्रेस इसको लेकर एक बड़ा मुद्दा बना रही है। वहीं विदेश में इन सबसे बेफिक्र माल्या ट्वीट करके ढूंढ़ते रह जाओगे जुमले लिख रहे हैं और तो और मीडिया पर भी अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

कांग्रेसियों ने लगाया विजय माल्या का पोस्टर कांग्रेसियों ने लगाया विजय माल्या का पोस्टर

क्या कहा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने...

-जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर के सिविल लाइंस में विजय माल्या के पोस्टर लगाए।

-उनका कहना था कि देश का पैसा विदेश में ले जाने की परम्परा ललित मोदी से शुरू हुई थी।

-विजय माल्या के भागने पर ये अपने चरम पर पहुंच चुकी है।

-बीजेपी इस एपिसोड के बाद पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है।

-इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

-कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री विजय माल्या के मामले में अपनी चुप्पी तोड़ें।

-जिन लोगों ने माल्या को देश से भगाने में मदद की है उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें।

ये भी पढ़ेंः यूथ कांग्रेस का राहुल गांधी से अलग सुर, कन्हैया को मारने का किया एेलान

Admin

Admin

Next Story