×

लोकतंत्र बचाओ रैलीः सोनिया-राहुल-मनमोहन सिंह गिरफ्तार, फिर रिहा

Newstrack
Published on: 6 May 2016 7:42 AM GMT
लोकतंत्र बचाओ रैलीः सोनिया-राहुल-मनमोहन सिंह गिरफ्तार, फिर रिहा
X

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर कांग्रेस की 'लोकतंत्र बचाओ' रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में गिरफ्तारी दी। थोड़ी देर में उन्हें रिहा कर दिया गया। जंतर-मंतर से संसद तक मार्च के दौरान उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया था।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में सूखा पड़ा है। हर रोज 50 किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी कुछ नहीं कर रहे। पीएम ने कहा था कि हम युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन मेक इंडिया के भव्य शो के बाद भी लोगों को रोजगार नहीं मिला। 2015 में केवल 1.30 लाख लोगों को रोजगार मिला। मोदी सरकार का जो भी विरोध करता है, उन पर झूठे आरोप लगाए जाते हैं।

कांग्रेस को कमजोर समझने की गलती न करें

- सोनिया ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

- सोनिया ने मोदी सरकार को चुनौती दी कि कांग्रेस को कमजोर समझने की गलती न करें।

- जरूरत पड़ी तो हम हर कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगें।

- सोनिया ने कहा कि देशभर मोदी सरकार को बेनकाब किया जाएगा।

सोनिया ने संभाली कमान

-रैली की कमान संभालते हुए सेनिया ने निराश कांग्रेसियों में जान फूंकने की कोशिश की।

-रैली में छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब जैसे भाजपा शासित राज्यों के बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

-पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, आनंद शर्मा, अहमद पटेल, रेणुका चौधरी व गुलामनबी आजाद समेत कांग्रेस के बड़े नेता रैली में शामिल थे।

कांग्रेसी पोस्टर में रॉबर्ट वाड्रा की तस्वीर

VADRA

- कांग्रेस के पोस्टरों में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ रॉबर्ट वाड्रा की तस्वीरें दिखी।

- सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के जमीन से जुड़े मामले में ईडी ने छापे मारे थे।

आरएसएस के इशारे पर चल रही सरकार

- विरोध मार्च शुरु होने से पहले मंच से सोनिया ने मोदी सरकार पर तीखे हमले किए।

- आरएसएस पर निशाना साधते हुए सोनिया ने कहा कि नागपुर में बैठे लोगों के इशारे पर सरकार चल रही है।

- मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है।

- झूठ बोलकर सत्ता में आई मोदी सरकार ने दो साल में सब बर्बाद कर दिया है।

- केंद्र सरकार समाज को धर्म, भाषा और प्रांत के नाम पर बांट रही है।

कांगेस के खिलाफ बीजेपी ने झोंकी ताकत

- सोनिया ने उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन की ओर इशारा करते हुए कहा कि एक-एक कर राज्यों से कांग्रेस को गिराने की साजिश रची जा रही है।

- बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ पूरी ताकत झोंक रखी है।

मुझे और पार्टी को फंसाने की साजिश

- अगस्टा घोटाले की ओर इशारे करते हुए सोनिया ने कहा कि मुझे और कांग्रेस को झूठे आरोप में फंसाने की साजिश रची जा रही है।

- उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कमजोर समझने की गलती न करे। नाइंसाफी के आगे कांग्रेस कभी झुकने वाली नहीं है।

- उन्हें नहीं पता कांग्रेस किस मिट्टी की बनी है, जब भी जरूरत पड़ेगी हम कुर्बानी से नहीं चूकेंगे।

- जिंदगी ने मुझे संघर्ष करना सिखाया है।

किसी को भी कर देते हैं देशद्रोही घोषित

- सोनिया ने कहा कि विद्यार्थियों पर जुल्म हो रहे हैं।

- पलक झपकते ही किसी को भी देशद्रोही घोषित कर देते हैंं।

- सोनिया ने कहा कि भले ही लोकतंत्र खत्म हो जाए लेकिन बीजेपी का एक ही मकसद है सबकुछ उनके चंगुल में रहे।

- जो उनकी हां में हां न मिलाए उनकी खैर नहीं है।

मोदी राज में किसान कर रहे आत्महत्या

- सोनिया ने कहा कि किसान बड़ी संख्या में आत्महत्या कर रहे हैं।

- पिछड़े, गरीब व जरूरतमंद उपेक्षित हो रहे हैं।

- मोदी सरकार ने आंखे बंद रखी हैं।

- सोनिया ने कहा कि वह गरीबों के लिए संघर्ष करती रहेंगी।

राहुल ने भी घेरा मोदी को

- राहुल गांधी ने कहा कि देश की 40 फीसदी आबादी सूखे से प्रभावित है। परंतु मोदी सरकार को कोई फर्क नहीं है।

- रोज 50 किसान आत्महत्या कर रहें हैं। लेकिन सरकार के पास किसानों के लिए समय नहीं है।

- मोदी ने 2 करोड़ लोंगो को नौकरी देने का वादा किया था।

- सिर्फ 1.3 लाख को मिली नौकरी।

- उत्तराखंड और अरूणाचल प्रदेश में उन्होंने हमारी सरकार गिरा दी।

Newstrack

Newstrack

Next Story