×

फेसबुक पर प्रियंका के लिए पोस्टर कैंपेन, दीदी इज कमिंग सून इन UP

By
Published on: 2 May 2016 8:50 AM GMT
फेसबुक पर प्रियंका के लिए पोस्टर कैंपेन, दीदी इज कमिंग सून इन UP
X

इलाहाबाद : यूपी विधानसभा के अगले साल होने वाले चुनाव में राज्य की सत्ता पाने की कांग्रेस की छटपटाहट ने गांधी नेहरू परिवार पर दबाव बनता दिख रहा है। इस परिवार के पैतृक शहर इलाहाबाद में कांग्रेस चुनाव की कमान प्रियंका गांधी को दिए जाने को लेकर फेसबुक पर तो बाकायदा इसके लिए कैंपेन चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने एलान कर दिया है "दीदी इस कमिंग सून"।

कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को प्रदेश की कमान सौंपने के लिए अपनी ताकत झोंक रहे है। सोशल मीडिया पर इसका प्रचार जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है। प्रियंका को लेकर जारी इन पोस्टर्स में मोदी और बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा गया है।

priyanka-come-soon

सोनिया के सामने भी उठी थी मांग

-कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने पिछले दौरे में जब इलाहाबाद आई थीं तब भी उनके सामने भी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतारने की गुजारिश की थी।

-कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद से लोकसभा का अगला चुनाव लड़ने देने का आग्रह किया था।

-सोनिया गांधी का जवाब भी सकारात्मक था। अब राजनीतिक हालात लगातार बदलते जा रहे हैं।

-चुनाव में रणनीतिकार के रूप में हायर किए गए प्रशांत किशोर ने भी अपने फीड बैक में कहा है कि सीएम के तौर पर यदि प्रियंका गांधी का नाम आगे किया जाए तो कांग्रेस की संभावना बढ जाएगी।

election

वरूण आए थे शनिवार को

-सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद वरूण गांधी शनिवार को दो दिन के दौरे पर इलाहाबाद आए थे।

- बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में सीएम-सीएम के नारे लगाए थे।

-पूरे शहर को वरूण के समर्थन वाले बैनर, होर्डिंग और पोस्टर से पाट दिया था ।

congress-party

कांग्रेस ने दिया जवाब

-इसका जवाब देने में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी देर नहीं लगाई।

-टि्वटर और फेसबुक पर प्रियंका गांधी को लेकर पोस्टर की कई सीरीज डाल कर वायरल भी कर दिया।

-प्रियंका को लेकर वायरल हुए पोस्टर पर कमेंट भी आने शुरू हो गए हैं।

-पोस्टर जारी करने वाले नेता हसीब अहमद इससे खासे उत्साहित हैं।

-उनका कहना है की देश के लोग प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी का अक्स देखते हैं।

-इस बार यूपी का चुनाव दीदी यानि प्रियंका के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा।

-टीम पीके के सामने भी प्रियंका के सवाल पर जोरदार हंगामा हुआ था ।

rahul-sister

Next Story