×

दहेज में नहीं दे पाया कार और पांच लाख, तो पिता को उतारा मौत के घाट

Admin
Published on: 23 April 2016 5:57 PM GMT
दहेज में नहीं दे पाया कार और पांच लाख, तो पिता को उतारा मौत के घाट
X

मुज़फ्फरनगर: शनिवार को जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जो हिलाकर रख देने वाला है। ताजा मामले में दहेज लोभियों ने ना सिर्फ महिला को मारने की कोशिश की, बल्कि बेटी को बचाने आए पिता और भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के दौरान पीड़िता के पिता ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद से आरोपी पक्ष गांव से फरार हो गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

कहां का है मामला ?

-घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के तावली गांव का है।

-एक पिता ने अपनी लड़की की शादी तावली निवासी जाकिर अली पुत्र मौसम के साथ एक साल पहले की थी।

-शादी में लड़की वाले ने अपनी हैसियत से ज्यादा समान दिया था।

यासीन के परिजन रोते हुए यासीन के परिजन रोते हुए

कार और पांच लाख रुपए की थी मांग

-लगभग एक साल बाद जाकिर ने एक कार और पांच लाख रुपए की मांग शुरू की।

-मांग पूरी ना होने पर लड़की को जान से मारने की कोशिश भी की गई।

-लड़की ने इस बात की शिकायत थाने में की तो पुलिस ने लड़की को मायके भेज दिया था।

-बाद में स्थानीय दरोगा ने फैसला कराकर लड़की को अपने ससुराल भेज दिया था।

लड़की के ससुराल वालों ने पिता-भाई को पीटा

-ससुराल वालों ने एक बार फिर दहेज की मांग शुरू कर दी।

-लड़की ने इस बात की सूचना अपने भाई को दी।

-मौके पर पहुंचे भाई और पिता को सुसराल पक्ष के लोगों ने पीटना शुरू कर दिया।

-घायल भाई इंतजार और पिता यासीन को स्थानीय लोगों ने सीएचसी, शाहपुर में भर्ती कराया।

-इलाज के दौरान यासीन की मौत हो गई।

पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान

ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार

-सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

-पुलिस की दबिश के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए।

-पीड़िता मुंतिजीरा का कहना है कि मुझसे दहेज की मांग करते हैं। उनके ओर से मारपीट भी की जाती है।

-पुलिस को सूचना देने पर भी मेरी पिटाई की गई थी।

पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

-पीड़िता ने कहा, मेरे ससुराल वालों ने पिता को पीट दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

-मैंने इस बात की सूचना पुलिस को भी दी पर वे मौके पर नहीं पहुंचे।

-जब मेरे ससुराल वाले मुझे फांसी लगाने की बात कह रहे थे तब भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

क्या कहा अधिकारी ने ?

क्षेत्रीय अधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीड़िता के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोग मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान उनके पिता की मौत हो गई। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। फ़िलहाल किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने विवाहिता को वापस सुसराल भेज दिया था।

Admin

Admin

Next Story