×

Delhi Accident: नए साल के जश्न में कार सवार 5 लड़कों ने स्कूटी को मारी टक्कर, 4 किमी तक लड़की को घसीटा

Delhi Accident: नशे में धुत पांच युवाओं ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। लड़की 4 किमी तक घसीटते हुए चली गई, जिससे मौके पर मौत हो गई।

Snigdha Singh
Published on: 1 Jan 2023 12:12 PM GMT (Updated on: 1 Jan 2023 12:45 PM GMT)
Accident in Chhattisgarh
X

Accident in Chhattisgarh (Symbolic Image: Social Media)

Delhi Accident: दिल्ली के कांझावाला में नए साल के जश्न के बीच एक कार ने स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मार दी। कार में सवार 5 युवक नशे में धुत थे। देर रात काम से घर लौट रही लड़की टक्कर लगने से गिर गई और घसीटते हुए 4 किमी तक चली गई। मौके पर ही लड़की की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस को युवती निर्वस्त्र मिली। पुलिस ने आरोपी पांचों युवाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के डीसीपी हरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार-रविवार के बीच देर रात करीब 3 बजे कंझावला इलाके में पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली। कॉल में पता चला कि एक लड़की निर्वस्त्र हालत में सड़क के किनारे पड़ी है। सूचना मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक लड़की लहूलुहान हालत में पड़ी थी। लड़की के शरीर पर कपड़े नहीं थे और ज्यादातर शरीर रोड पर रगड़कर गायब हो चुका था। लड़की की लाश सड़के बीच में पड़ी थी। घटना में मृतका की उम्र 23 वर्ष है। जानकारियों के अनुसार महिला आर्थिक संकट के चलते किसी इवेंट कंपनी में काम करती थी।

पुलिस ने शुरू किया घटना की जांच

पुलिस की घटना की जांच करने में लगी है। फिलहाल पुलिस ने कार सवार पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच के बाद कार भी जब्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि कार सवार लड़कों का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है कि क्या लड़के शराब के नशे में थे या नहीं। इसके साथ ही मामले में पुलिस को कोई सीसीटीव फुटेज नहीं मिला है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठा सवाल

मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक वीडियो ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने लिखा कि "दिल्ली की सड़कों पर एक लड़की को नशे में धुत लड़कों ने अपनी गाड़ी से कई किलोमीटर तक घसीटा। उसका शव नग्न अवस्था में सड़क पर मिला। ये बेहद भयानक मामला है। दिल्ली पुलिस को हाज़िरी समन जारी कर रहे हैं। क्या सुरक्षा व्यवस्था थी न्यू ईयर के मौक़े पे ?"


Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Started career with Jagran Prakashan and then joined Hindustan and Rajasthan Patrika Group. During her career in journalism, worked in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi.

Next Story