×

दिल्ली को डुबो सकती है यमुना, खाली कराई गई झुग्गी-झोपड़ी

Charu Khare
Published on: 28 July 2018 6:08 AM GMT
दिल्ली को डुबो सकती है यमुना, खाली कराई गई झुग्गी-झोपड़ी
X

नई दिल्ली : लगातार हो रही बारिश ने पूरे देश में तबाही मचाकर रख दी है। बारिश का कहर पिछले तीन दिनों से जारी है। वहीँ यमुना का जलस्तर भी अब उफान पर आ चुका है। ऐसे में दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने यमुना के किनारे निचले इलाकों में रह रहे लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है।

यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को पार करने की मुख्य वजह हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाना है।

ख़बरों के मुताबिक, फिलहाल यमुना का जल स्तर 204.92 मीटर है जो कि खतरे के निशान से 0.09 मीटर ऊपर है। बताया जा रहा है कि यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई तो इससे सटे इलाके डूब सकते हैं। यहां पर बता दें कि यमुना में जल स्तर 204.83 मीटर के ऊपर जाते ही खतरा बढ़ जाता है। गौरतलब है कि बीते 40 साल में यमुना 1967, 1971, 1975, 1976, 1978, 1988, 1995 और 2013 में खतरे के निशान को पार कर चुकी है।

झुग्गी-झोपड़ी खाली करवाकर खुद भी जागा प्रशासन

यमुना के किनारे बसे इलाकों में संभावित बाढ़ के मद्देनजर दिल्ली सरकार की चेतावनी के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने निचले इलाकों में रह रहे 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी कर ली है।

साथ ही दिल्ली सरकार के सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग ने चेतावनी जारी कर निचले इलाकों में रह रहे लोगों को झुग्गी झोपड़ियों को खाली करने का निर्देश दिया है।

Charu Khare

Charu Khare

Next Story