×

DJ पर लड़कियों संग लगा रहे थे ठुमके, दूल्हे के पिता ने रोका तो मर्डर

Admin
Published on: 29 April 2016 8:19 AM GMT
DJ पर लड़कियों संग लगा रहे थे ठुमके, दूल्हे के पिता ने रोका तो मर्डर
X

आगरा: थाना शमशाबाद के बाग दौलत राम क्षेत्र में डीजे पर युवतियों के साथ युवकों को नाचने से रोकना दूल्हे के पिता को भारी पड़ गया। गुस्साए युवकों ने लाठी डंडों से पीट पीट कर दूल्हे के पिता को मार डाला। इतना ही नहीं वह दूल्हे को भी मारने जा रहे थे लेकिन उसने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार हो गए।

यह भी पढ़ें... पत्नी पर लगा PCS अधिकारी के मर्डर का आरोप, दो महीने पहले हुई थी शादी

डांस करने से रोकना पड़ा भारी

-थाना ताजगंज के नगला कली क्षेत्र से रूपेंद्र सिंह की बारात थाना शमशाबाद क्षेत्र के बाग दौलत राम में गई थी।

-शादी समारोह ठीक चल रहा था कि डीजे पर कुछ युवतियां डांस कर रही थीं।

-इस दौरान कुछ शराबी युवक आए और उन्हें छेड़ने लगे।

यह भी पढ़ें... कानून की पढ़ाई पढ़ने वाला बना कातिल, 2 के बाद 4 और मर्डर का था प्लान

लाठी-डंडों से पीटकर किया मर्डर

-युवतियों ने दूल्हे के पिता विजय सिंह से इन युवकों की शिकायत की।

-विजय सिंह ने हरी सिंह नाम के युवक और उसके साथियों को डांस करने से रोका तो शराबी युवकों को गुस्सा आ गया।

-पहले तो उन्होंने हाथापाई की और बाद में विजय सिंह को सड़क पर गिराकर लाठी डंडों से पीटा जिस से विजय सिंह की मौके पर मौत हो गई।

-आरोपी युवक लड़की पक्ष के बताए जा रहे हैं।

दूल्हे को भी नहीं बख्शा

-दूल्हे के पिता को मौत के घाट उतारने के बाद भी शराबी युवक रुके नहीं।

-उन्होंने दूल्हा रूपेंद्र को भी पकड़कर सड़क पर गिरा लिया और उसे भी पीटने लगे।

-बारातियों में अफरा तफरी मच गई। दूल्हे ने जैसे तैसे भागकर अपनी जान बचाई।

-इस दौरान आरोपी युवकों ने बारात में आए युवतियों समेत दर्जन भर लोगों को घायल कर मौके से फरार हो गए।

-घायल दूल्हे और बाराती वापस नगला कली लौट गए।

पुलिस ने डाला डेरा

-घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया है।

-फरार युवकों की पुलिस तलाश कर रही है जल्द ही उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Admin

Admin

Next Story