×

BSP नेता का विवादित पोस्ट, लिखा-ब्राह्मण का मतलब सुअरों का झुंड

By
Published on: 11 Jun 2016 12:35 PM GMT
BSP नेता का विवादित पोस्ट, लिखा-ब्राह्मण का मतलब सुअरों का झुंड
X

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) यूपी में एक बार फिर दलित-ब्राह्मणों के सहारे सत्ता पाने को लालायित दिख रही है। इसके इतर देवरिया में बहुजन समाज पार्टी के एक नेता ने ब्राह्मणों को 'सुअरों' का झुंड' बताया है। उन्होंने फेसबुक पर इस कमेंट को पोस्ट किया है। पार्टी ने बसपा नेता के इस पोस्ट से अनभिज्ञता जाहिर की है।

किसने किया पोस्ट ?

देवरिया जिले के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा अध्यक्ष संजय भारती ने फेसबुुक पर ब्राह्मणों के बारे में बेहद ही आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर विवाद खड़ा कर दिया है।

मनगढंत संधि-विच्छेद से समझाया

भारती ने हाथ से लिखे इस कॉपी में मनगढंत तरीके से संधि-विच्छेद कर ब्राहमण शब्द का अर्थ 'सुअरों का झुंड' बताया है। एक पन्ने पर हाथ से लिखी टिप्पणी की फोटो प्रति पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, 'ब्राहमण का अर्थ- ब्राह+मण = सुअरों का झुंड है।' भारती की व्याख्या के अनुसार 'ब्राह' का अर्थ होता है 'सुअर' और मण का अर्थ होता है 'झुंड'। उन्होंंने यह भी लिखा है कि क्योंकि विष्णु ने एक बार ब्राह का रूप यानी सुअर धारण किया था। इसी कारण उनको इसका अवतार माना जाता है।

इस पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अनेक लोगों ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान अरुण पांडेय का कहना है कि इस पोस्ट का मतलब ब्राह्मण शब्द का अर्थ बताना नहीं बल्कि ब्राह्मण को गाली देना है।

Next Story