×

रईसों से भी ज्यादा बढ़कर हैं इस बाबा के शौक, बसा रखी है कारों की दुनिया

By
Published on: 25 Aug 2017 11:14 AM GMT
रईसों से भी ज्यादा बढ़कर हैं इस बाबा के शौक, बसा रखी है कारों की दुनिया
X

लखनऊ: खुद के नाम के आगे भगवान का नाम लगाने वाले डेरा प्रमुख राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने अपनी दो महिला शिष्यों के यौन उत्पीड़न व दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहरा दिया है उनकी सजा की सुनवाई 28 अगस्त को होगी।

बता दें कि राम रहीम खुद को भगवान का ना केवल दूत बताते हैं बल्कि एक से एक महंगी चीजों का शौक भी रखते हैं।

जी हां, राम रहीम ‘मेसेंजर ऑफ गॉड’ वाले वही हीरो हैं, जिन्होंने मात्र 5 फिल्मों में ही करोड़ों की कमाई की है। वह डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख हैं।

ये भी देखें:पढि़ए, साध्वी की वो चिट्ठी जिसके बाद राम रहीम पर कसा शिकंजा

कहने को तो वे एक संत हैं, लेकिन उनके रईसों वाले शौक सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। लंबे बाल, चेहरे पर बड़ी से स्माइल मुस्कान और फैंसी कपड़ों वाला लुक रखने वाले इस राम रहीम के लाखों भक्त हैं। राम रहीम को ना केवल एक्टिंग का शौक है। बल्कि उनकी वार्डरोब स्टाइलिश और ब्रांडेड कपड़ों से भरी पड़ी है। उनके गैराज की कारों के मॉडल एक से बढ़कर एक हैं। उन्होंने खुद का कार लोक बसा रखा है।

राम रहीम की 5 फिल्में

राम रहीम सिंह कई फिल्में भी कर चुके हैं। उन्होंने 2015 में फिल्मों में काम शुरू किया था। इन दो साल में राम रहीम ने पांच फिल्में बनाई हैं। ये बात अलग है कि राम रहीम कि कोई फिल्म बॉक्स आफिस पर खास चल नहीं पाई।

एमएसजी: द मैसेंजर ऑफ गॉड फरवरी, 2015 में आयी थी राम रहीम की पहली फिल्म 'एमएसजी द मैसेंजर ऑफ गॉड'. जो 30 करोड़ में बनाई गयी थी। राम रहीम का दावा था कि इस फिल्म ने सौ करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया है। हालाँकि फिल्म इंडस्ट्री के अनुसार इस फिल्म ने 16.65 करोड़ रुपए बिजनेस किया। इंदौर से लेकर अमृतसर तक राम रहीम ने फिल्म का खूब प्रमोशन किया था।

2015 में ही राम रहीम ने दूसरी फिल्म 'एमएसजी-2 द मैसेंजर' रिलीज की। दावा किया गया कि फिल्म शुरुआत में ही 275 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। लेकिन इंडस्ट्री के अनुसार इस फिल्म ने सिर्फ 17 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

2016 में 'एमएसजी द वॉरियर लॉयन हार्ट' रिलीज हुयी। इस फिल्म का प्रमोशन किया गया कि यह सामाजिक सन्देश और महिलाओं के सम्मान पर आधारित थी।

2017 फरवरी में आई 'द वॉरियर लॉयन हार्ट' का दूसरा पार्ट। इस फिल्म को पाकिस्तान में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित बताया गया। इसमें राम रहीम भारतीय जासूस 'शेर ए हिंद' बने थे।

2017 मई महीने में राम रहीम ने 'जत्तू इंजीनियर' रिलीज की। नशा मुक्ति पर आधारित इस फिल्म के बारे में दावा किया गया कि इसने 400 करोड़ का बिजनेस किया है।

ये भी देखें:राजनेताओं के बीच भी बहूत रसूख रखता है राम रहीम

ये ट्रेलर देख अंदाजा हो जाएगा कि कमाई कितनी हुई होगी।

आगे की स्लाइड में देखिए इसी फिल्म के दूसरे पार्ट का ट्रेलर

आगे की स्लाइड में देखिए राम रहीम के गैराज की कीमती कारें

car

आगे की स्लाइड में देखिए राम रहीम के गैराज की और कीमती कारें

car

आगे की स्लाइड में देखिए राम रहीम के गैराज की और कीमती कारें

car

आगे की स्लाइड में देखिए राम रहीम के गैराज की और कीमती कारें

car

Next Story