×

प्रियंका पर कांग्रेस में कश्मकश, यूपी में रोल निभाने को शीला तैयार

Rishi
Published on: 6 July 2016 1:30 AM GMT
प्रियंका पर कांग्रेस में कश्मकश, यूपी में रोल निभाने को शीला तैयार
X

नई दिल्लीः यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के सामने एक दिक्कत खत्म हो चुकी है। दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने पार्टी हाईकमान को कह दिया है कि उन्हें जो भी काम सौंपा जाएगा, वह उसके लिए तैयार हैं। असली दिक्कत पार्टी के सामने प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अभी इस कश्मकश में हैं कि यूपी में प्रियंका को कितनी बड़ी भूमिका के साथ उतारा जाए।

प्रियंका को लेकर कश्मकश क्यों?

-प्रियंका गांधी को कांग्रेस के नेता पार्टी का ब्रह्मास्त्र मानते हैं।

-प्रियंका को आगे लाने की मांग लगातार होती रही है, लेकिन वह रायबरेली और अमेठी तक ही सीमित रखी गईं।

-दो साल पहले ही प्रियंका कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य बनी हैं।

-कांग्रेस हाईकमान ये सोच रहा है कि अगर यूपी में प्रियंका फेल रहीं, तो उसका राष्ट्रीय स्तर पर क्या असर होगा।

कांग्रेस की चिंता की है वजह

-प्रियंका को लेकर कांग्रेस की चिंता की बड़ी वजह 2012 के नतीजे हैं।

-रायबरेली और अमेठी लोकसभा क्षेत्रों में 10 विधानसभा सीटें हैं।

-प्रियंका के प्रचार के बावजूद इनमें से कांग्रेस 2012 में 7 सीटें हार गई थी।

-सिर्फ 3 सीटों पर ही कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी रहे थे।

प्रियंका को क्या दी जा सकती है भूमिका?

-यूपी के 150 से 170 विधानसभा सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी देने की मांग उठ रही है।

-पोल स्ट्रैटेजिस्ट प्रशांत किशोर ने सोनिया और राहुल से प्रियंका को जिम्मेदारी देने की मांग की है।

-यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने भी इस मामले में सोनिया से बातचीत की है।

-हाईकमान ये भी सोच रहा है कि प्रियंका से हर जगह प्रचार न कराया जाए, बस वह प्रचार को सुपरवाइज करें।

क्या बोलीं शीला दीक्षित?

-शीला दीक्षित ने पहले कहा था कि वह यूपी में सीएम फेस बनने को तैयार नहीं हैं।

-हाल में सोनिया गांधी से फिर मुलाकात के बाद वह अब कोई भी रोल स्वीकारने के लिए तैयार हैं।

-शीला ने कहा कि वह यूपी की बहू हैं, ऐसे में आधा मसला तो ऐसे ही हल हो जाता है।

-बता दें कि प्रशांत किशोर ने शीला दीक्षित को यूपी में सीएम फेस बनाने का सुझाव पार्टी को दिया था।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story