×

पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के 4 बच्चों समेत 8 की मौत

Admin
Published on: 29 April 2016 7:24 AM GMT
पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के 4 बच्चों समेत 8 की मौत
X

महोबा: थाना श्रीनगर क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे एक ही परिवार के चार बच्चों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में मरने वाले प्रतापगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। ये घटना कानपुर सागर राष्ट्रीय राज मार्ग पर हुई है।

यह भ्‍ाी पढ़ें... कोलकाता में गिरा फ्लाईओवर: 15 की मौत-150 दबे, CCTV में दिखी तबाही

mahoba-8-kill

क्या है मामला

-महोबा के थाना श्रीनगर क्षेत्र में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राज मार्ग पर सुबह अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकरा गई।

-आस पास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

-मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से निकाला।

-इलाज के दौरान सभी ने दम तोड़ दिया, इनमे चार बच्चों समेत दो महिलाएं और दो पुरुष हैं।

road-accident-mahoba

पुलिस ने क्‍या कहा

-सभी मृतक प्रतापगढ़ के थाना पतनपुर के ग्राम हरपुतसोद के निवासी हैं।

-वह मुंबई से सफर करते हुए प्रतापगढ़ जा रहे थे।

-कार में ब्रजेश और सर्वेश दोनों सगे भाई और उनका परिवार था।

-मरने वालों में ब्रजेश दुबे की पत्नी कंचन, सर्वेश दुबे की पत्नी रीतू समेत चार बच्चों की मौत हो गई

-मृतकों के परिजनों को फोन से सूचना दे दी गई है।

Admin

Admin

Next Story