×

शशि कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक, PM सहित कई हस्तियों ने किया ट्विट

aman
By aman
Published on: 5 Dec 2017 2:35 AM GMT
शशि कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक, PM सहित कई हस्तियों ने किया ट्विट
X
शशि कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक, PM सहित कई हस्तियों ने किया ट्विट

मुंबई: मशहूर अभिनेता शशि कपूर का निधन हो गया है। वो 79 वर्ष के थे। शशि कपूर लम्बे समय से बीमार थे। सोमवार (4 दिसंबर) को उनका निधन मुंबई के एक अस्पताल में हो गया। हालांकि, इससे पहले भी वो कई बार बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। हर बार वो इलाज के बाद घर लौट आ जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। साल 2015 में उन्हें भारत सरकार ने फ़िल्मी दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहब फाल्के से भी सम्मानित किया था।

शशि कपूर की बेटी संजना और बेटा करण कपूर सोमवार रात ही मुंबई पहुंच गए थे। शशि कपूर का अंतिम संस्कार मंगलवार (5 दिसंबर) को किया जाएगा। शशि कपूर के निधन की खबर सुनकर ऋषि कपूर भी दिल्ली में चल रही अपनी फिल्म की शूटिंग रद्द कर मुंबई पहुंच गए। कोकिलाबेन अस्पताल में शशि कपूर को देखने रणधीर कपूर, रणबीर कपूर, कृष्णा राज कपूर और कपूर परिवार के और भी सदस्य पहुंचे थे।

शशि कपूर के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, सोनिया गांधी सहित कई राजनीतिक और बॉलीवुड की हस्तियों ने शोक जताया।









उन्हें फिल्मों में उनके बेहतरीन काम के लिए भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था। शशि कपूर ने अब तक 160 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। 60 और 70 के दशक में उन्होंने 'जब-जब फूल खिले', 'कन्यादान', 'शर्मीली', 'आ गले लग जा', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'चोर मचाए शोर', 'दीवार', 'कभी-कभी' और 'फकीरा' जैसी कई हिट फिल्में दी।

साल 1984 में उनकी पत्नी जेनिफर का कैंसर के कारन निधन हो गया था। उसके बाद से शशि कपूर काफी अकेले रहने लगे थे। उनकी तबीयत भी बिगड़ती चली गई। बीमारी की वजह से शशि कपूर ने फिल्मों से भी दूरी बना ली।



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story