×

मशहूर संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन

Anoop Ojha
Published on: 13 Oct 2018 5:28 AM GMT
मशहूर संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन
X

मुंबई: भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत सितारवादक पंडित रविशंकर की पूर्व पत्नी एवं दिग्गज संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उनका तड़के तीन बजकर 51 मिनट पर निधन हुआ। वह पिछले कुछ वर्षों से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थी।

यह भी पढ़ें .....गूगल ने सितारवादक पंडित रविशंकर के जन्मदिन पर समर्पित किया अपना डूडल

अन्नपूर्णा देवी हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध भारतीय सुरबहार वादक थीं। वह अलाउद्दीन खान की बेटी और शिष्या थीं। उन्होंने सितारवादक पंडित रविशंकर से शादी की थी। बाद में उनकी शादी टूट गई थी।

यह भी पढ़ें .....पंचतत्व में विलीन हुईं गिरिजा देवी, नम आंखों से काशी ने दी अप्पा को विदाई

अन्नपूर्णा देवी भारतीय शास्त्रीय संगीत शैली में सुरबहार वाद्ययंत्र (बास का सितार) बजाने वाली एकमात्र महिला उस्ताद थी। ये प्रख्यात संगीतकार अलाउद्दीन खान की बेटी और शिष्या थी। इनके पिता तत्कालीन प्रसिद्ध ‘सेनिया मैहर घराने’ या ‘सेनिया मैहर स्कूल’ के संस्थापक थे। यह घराना 20वीं सदी में भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए एक प्रतिष्ठित घराना के रूप में अपना स्थान बनाए हुए था।वर्ष 1950 के दशक में पंडित रवि शंकर और अन्नपूर्णा देवी युगल संगीतकार के रूप में अपनी प्रस्तुति देते रहे।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story