×

UP चुनाव 4th फेज: 12 जिलों की 53 सीटों पर वोटिंग खत्म, 60.37% हुआ मतदान

यूपी विधानसभा चुनाव-2017 के चौथे चरण में 12 जिलों की 53 सीटों पर गुरूवार (23 फरवरी) को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ।

tiwarishalini
Published on: 23 Feb 2017 2:00 AM GMT
UP चुनाव 4th फेज: 12 जिलों की 53 सीटों पर वोटिंग खत्म, 60.37% हुआ मतदान
X

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव-2017 के चौथे चरण में 12 जिलों की 53 सीटों पर मतदान गुरुवार (23 फरवरी) को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ। चौथे चरण में 680 कैंडिडेट्स चुनाव मैदान में हैं। जिसमें 61 महि‍ला कैंडिडेट्स भी अपना भाग्य आजमा रही हैं। इस चरण में

शाम 5 बजे तक 60.37 प्रतिशत मतदान हुआ।

बता दें, कि साल 2012 में इन जिलों में एवरेज 58.7% वोटिंग हुई थी। यूपी में विधानसभा की 403 सीटें हैं। जिसमें सबसे ज्यादा सीट इलाहाबाद जिले में हैं।इलाहाबाद में विधानसभा की 12 सीटें हैं।

।

53 सीटों पर मतदान प्रतिशत

-सुबह 09 बजे तक मतदान प्रतिशत- 10.23

-सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत- 23.78

-दोपहर 01 बजे तक मतदान प्रतिशत- 39

-दोपहर 03 बजे तक मतदान प्रतिशत- 50.37

-शाम 04 बजे तक मतदान प्रतिशत - 55



किस फेज में कितनी वोटिंग

पहला फेज: 73 सीटों पर 64.22%

दूसरा फेज: 67 सीटों पर 65.29%

तीसरा फेज: 69 सीटों पर 61.16%

यह भी पढ़ें ... महोबा में चुनावी वर्चस्व के चलते SP-BSP समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष, 4 घायल

इन जिलों में हो रही है वोटिंग

रायबरेली

इलाहाबाद

प्रतापगढ़

कौशांबी

जालौन

झांसी

ललितपुर

महोबा

हमीरपुर

बांदा

चित्रकूट

फतेहपुर

53 सीटों पर वोटर्स का आंकड़ा

कुल वोटर- 1,84,82,166

पुरुष वोटर- 1,00,31,093

महिला वोटर- 84,50,039

थर्ड जेंडर- 1,034

मतदान केंद्र- 19,484

यह भी पढ़ें ... UP चुनाव: चौथे चरण में BSP के 85% तो SP के 79% प्रत्याशी करोड़पति, जानें अन्य दलों का हाल

ललि‍तपुर वि‍धानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोटर्स

-सबसे अधि‍क वोटर ललि‍तपुर वि‍धानसभा क्षेत्र में हैं।

-वहां 4 लाख 53 हजार 162 वोटर हैं।

-सबसे कम वोटर अयाहशाह (फतेहपुर) वि‍धानसभा क्षेत्र में हैं।

-वहां 2 लाख 60 हजार 439 वोटर हैं।

-वहीं दि‍व्यांग वोटर्स की संख्या 91 हजार 507 है।

सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स इलाहाबाद उत्तर सीट से

-सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स इलाहाबाद उत्तर सीट में हैं।

-यहां 26 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में हैं।

-वहीं सबसे कम कैंडिडेट्स खागा (फतेहपुर), कुंडा (प्रतापगढ़) और मझनपुर (कौशांबी) में हैं।

-वहां 6-6 कैंडि‍डेट्स हैं।

-पोलिंग बूथ की संख्या 12 हजार 492 है।

किस पार्टी के कितने कैंडिडेट्स

बसपा- 53

बीजेपी- 48

सपा- 33

सीपीआई- 17

सीपीआई(एम)- 3

आईएनसी- 25

एनसीपी- 3

आरएलडी- 39

रजिस्टर्ड पार्टी- 260

निर्दलीय- 199

इन 53 सीटों पर क्या रहा साल 2012 का परिणाम

सपा- 24

बीजेपी- 05

कांग्रेस- 06

बसपा- 15

पीस पार्टी- 01

अन्य- 03

ये हैं चौथे चरण के महारथी

रायबरेली सदर सीट- अदिति सिंह (कांग्रेस)

रायबरेली सदर सीट- पूजा सिंह (बसपा)

रामपुर खास सीट- आराधन सिंह (कांग्रेस)

इलाहाबाद उत्तरी सीट- बादल चटर्जी (निर्दलीय)

इलाहाबाद उत्तरी सीट- अनुग्रह नारायण (कांग्रेस)

इलाहाबाद दक्षिण सीट- नंद गोपाल नंदी (बीजेपी)

मेजा सीट- नीलम करवारिया (बीजेपी)

चित्रकूट सीट- वीर सिंह पटेल (सपा)

ऊंचाहार सीट- उत्कर्ष मौर्य (बीजेपी)

कुंडा सीट- रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' (निर्दलीय)

आगे की स्लाइड में देखिए यूपी बीजेपी प्रेसिडेंट केशव प्रसद मौर्या ने इलाहाबाद में डाला वोट ...

आगे की स्लाइड में देखिए रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अदिति सिंह ने भी डाला वोट

आगे की स्लाइड में देखिए केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने हमीरपुर में डाला वोट

आगे की स्लाइड में देखिए वेस्ट बंगाल के गवर्नर केशरी नाथ त्रिपाठी ने इलाहाबाद में बूथ संख्या 252 में डाला वोट

अगली स्लाइड में पढ़ें कहां हुआ चुनाव बहिष्कार ...

फतेहपुर: विकास कार्य ना होने की वजह से फतेहपुर में खागा गांव के लोगों ने चुनाव बहिष्कार किया। बूथ संख्या 105, 106 और 107 में सुबह 9 बजे तक एक भी वोट नहीं डाला गया।

अगली स्लाइड में देखिए बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बांदा के बूथ संख्या 84 में डाला वोट

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story