Jharkhand Politics : हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार बनें झारखंड के CM

Jharkhand Politics : हेमंत सोरेन को थोड़ी देर में राजभवन में शाम करीब 5 बजे मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में अदालत से जमानत मिलने बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 28 जून को करीब पांच महीने बाद जेल से रिहा किया गया था। वे तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे।

Network
Newstrack Network
Published on: 4 July 2024 11:34 AM GMT (Updated on: 4 July 2024 12:22 PM GMT)
Jharkhand Politics : हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार बनें झारखंड के CM
X

Jharkhand Politics : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने राजभवन में झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनें। उनसे पहले उनके पिता शिबू सोरेन और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। राजभवन में हेमंत सोरेन ने अकेले शपथ ली। हेमंत सोरेन विधायकों के साथ राजभवन पहुंचें। हेमंत सोरेन के इस शपथ को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि 31 जनवरी को जिस राजभवन से उनकी गिरफ्तारी हुई थी, 156 दिन बाद दोबारा फिर से उन्होंने वहीं शपथ ली है। हेमंत सोरेन इसे अपनी जीत और बीजेपी के षडयंत्र की हार बता रहे हैं। इससे पहले उन्हें इंडिया गठबंधन विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। इस बीच राज्यपाल सीवी राधाकृष्णन ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किया। थोड़ी देर में विपक्षी गठबंधन के नेता पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया।

सात जुलाई को होना था लेकिन आज लेंगे शपथ- सुप्रियो भट्टाचार्य

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण समारोह सात जुलाई को होगा। हमने तय किया है कि हेमंत सोरेन इसी दिन अपनी नई कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे, लेकिन थोड़ी देर बाद खबर आई कि हेमंत आज सीएम पद की शपथ लेंगे। बता दें कि शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने पिता शिबू सोरेन से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। X पर तस्वीरें शेयर कर हेमंत सोरेन ने लिखा-आदरणीय बाबा से मिलकर आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए आशीर्वाद लिया।

हेमंत सोरेन के नाम हुआ था सर्वसम्मति से पास

गौरतलब है कि झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद चंपई सोरेन ने ही विधायक दल के नेता और राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया है। वहीं, चंपाई सोरेन समन्वय समिति के चेयरमैन होंगे। इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले चंपई सोरेन के आवास पर विधायकों की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया है कि हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल के नेता होंगे। बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेत और पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल थे।

झारखंड में 4 महीने बाद होगा विधानसभा चुनाव

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 28 जून को करीब पांच महीने बाद जेल से रिहा किया गया था। जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में अदालत से जमानत मिलने बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया। हेमंत ने 31 जनवरी को गिरफ्तार होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। बता दें कि झारखंड में करीब 4 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन के बाद हेमंत सोरेन तीसरे नेता हैं, जो तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे।

Sandip Kumar Mishra

Sandip Kumar Mishra

Content Writer

Sandip kumar writes research and data-oriented stories on UP Politics and Election. He previously worked at Prabhat Khabar And Dainik Bhaskar Organisation.

Next Story