BHU में हिस्ट्री की प्रोफेसर ने किया सुसाइड, शादी टूटने से थी परेशान

Admin
Published on: 25 April 2016 10:16 AM GMT
BHU में हिस्ट्री की प्रोफेसर ने किया सुसाइड, शादी टूटने से थी परेशान
X

वाराणसी: बीएचयू में हिस्ट्री डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्वाति पांडेय ने सोमवार को सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि शादी टूटने की वजह से वह परेशान थी।

गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर किशोरी लाल और सोशल साइंस डिपार्टमेंट के डीन प्रो. मंजीत चतुर्वेदी ने इसकी पुष्टि की है। किशोरी लाल ने बताया कि स्वाति के सुसाइड नोट के आधार पर वर पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।

9 मई को होना था इंगेजमेंट

-बताया जा रहा है कि मंडुआडीह में वर्कर मैनेजर अंबेश त्रिपाठी से उसकी शादी तय थी।

-9 मई को दोनों की इंगेजमेंट होने वाली थी थी।

-लेकिन, रविवार को लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद से वह परेशान थीं।

चार महीना पहले ही किया था ज्वाइन

-स्वाति राजस्थान यूनिवर्सिटी में पढ़ातीं थी। उसके बाद वह चार महीने पहले ही बीएचयू आई थीं।

-उन्होंने बीएचयू से ही पढ़ाई की थी। बनारस के जानकी नगर में रहती थीं।

साड़ी के फंदे से लगाई फांसी

-बताया जा रहा है कि रविवार को उसकी मां और घर के दूसरे सदस्य शादी में गए हुए थे।

-घर पर पिता और छोटी बहन थी। सोमवार की सुबह जब पिता उसे जगाने गए तो वह साड़ी के फंदे पर लटकती हुई मिली।

-उन्होंने तत्काल पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारा और हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Admin

Admin

Next Story