×

समाजवादी कुनबे को राजनाथ की सलाह- झगड़े से होता है जनता का नुकसान

By
Published on: 15 Sep 2016 1:11 PM GMT
समाजवादी कुनबे को राजनाथ की सलाह- झगड़े से होता है जनता का नुकसान
X

देवरिया: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने समाजवादी कुनबे को कलह में ना पड़ने की सलाह दी है। देवरिया में उन्होंने कहा, ''परिवार या सरकार के झगड़े में किसी को नहीं पड़ना चाहिए। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।''

खत्म होगा बीजेपी का वनवास

देवरिया से 30 किलोमीटर दूर सलेमपुर में गुरुवार को पूर्व सांसद स्व. हरिकेवल प्रसाद की चौथी पुण्यतिथि पर राजनाथ सिंह ने कहा, ''आज उत्तर प्रदेश की हालत गैर बीजेपी सरकारों में दयनीय हो गई है। यहां अपराध का बोलबाला होता जा रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। विकास कार्य ठप हैं। अब प्रदेश में पुलिस कर्मियों पर हमले हो रहे हैं। बीजेपी 14 के वनवास के बाद जनता के आशीर्वाद से फिर सत्ता में आएगी और प्रदेश में विकास को नया आयाम देगी।''

खत्म होगा बीजेपी का वनवास

राजनाथ ने कहा, ''प्रदेश की पुलिस तो काफी तेज तर्रार है, लेकिन राजनीति के कारण पुलिस को अपना काम करने में असहज स्थित का सामना करना पड़ता है। मेरा मानना है कि अगर पुलिस बल को राजनीति से दूर कर दिया जाए तो उत्तर प्रदेश पुलिस बड़े से बड़े अपराधियों को छठी का दूध याद दिला देगी।''

बह रही है विकास की धारा

राजनाथ सिंह ने कहा, ''आज केंद्र की मोदी सरकार विकास की धारा बहा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश में सड़कों का जाल बिछाया था उसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का कार्य मोदी सरकार कर रही है। आज पूरे देश में प्रतिदिन 13 किमी सड़क रोज बन रही है। इस बर्ष 2016 में 840 नेशनल हाईवे बनकर तैयार हैं तथा 811 हाईवे बनाई जा रही हैं।

और क्या बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह

-आज उत्तर प्रदेश में बहुत से किसानों को सूखा, बाढ़ तथा अन्य आपदा से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा नहीं मिल सका है।

-इसके लिए केंद्र सरकार ने जितनी धनराशि प्रदेश सरकार को भेजी है। उतनी किसी सरकार ने नहीं भेजी थी।

-जनता को सवाल करना चाहिए कि उनका मुआवजा गया कहा।

-केंद्र के सवा दो साल के शासन में एक भी भ्रष्टाचार के मामले नहीं आए हैं।

-हमने सीमा पर जवानों को आदेश दिया है कि हमारे तरफ से पहले गोलीबारी नहीं होगी।

-यदि सीमा पार से गोलीबारी होती है तो इतनी गोली बरसाओं की दुश्मन का कलेजा दहल जाए।

-पहले अपने जवानों को गोली चलाने के लिए आदेश लेने पड़ते थे।

Next Story