×

हिना रब्बानी के नाम पर कर दिया मकान रजिस्टर, लगाया 1.25 लाख टैक्स

Admin
Published on: 1 March 2016 3:17 PM GMT
हिना रब्बानी के नाम पर कर दिया मकान रजिस्टर, लगाया 1.25 लाख टैक्स
X

सहारनपुर: नगर निगम के कर्मचारियों के खेल निराले हैं। निगम के दो टैक्‍स इंस्‍पेक्‍टर ने पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हीना रब्बानी के नाम पर मकान का रजिस्ट्रेशन कर दिया। साथ ही लाखों रुपए हाऊस टैक्स भी लगा दिए। मकान मालिक ने मामले की शिकायत की तो अधिकारी सन्न रह गए। जांच के बाद नगर आयुक्त ने दोनों टैक्‍स इंस्‍पेक्‍टर को सस्पेंड कर दिया।

क्या है मामला?

-हाजी अब्दुल रहीम का देहात कोतवाली क्षेत्र के चौधरी विहार में मकान है।

-यहां किराए पर फैजान नामक का व्यक्ति रहता है।

-टैक्‍स इंस्‍पेक्‍टर अलोक कुमार और यशपाल ने फैजान के कहने पर मकान का गलत रजिस्ट्रेशन किया।

-रजिस्ट्रेशन पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हीना रब्बानी और मेहर के नाम कर टैक्स लगा दिया गया।

-जबकि इस नाम की महिलाएं उक्त मकान में नहीं रहती हैं।

-मकान मालिक हाजी अब्दुल रहीम ने मामले की शिकायत नगर आयुक्त से की।

hina-rabbani

विभाग में मचा हड़कंप

-नगर आयुक्त ने मामले की जांच कराई तो दोनों टैक्‍स इंस्‍पेक्‍टर को शुरुआती जांच में दोषी पाया।

-दोषी दोनों टैक्‍स इंस्‍पेक्‍टर को सस्पेंड कर दिया गया।

-इस कार्रवाई से नगर निगम में हड़कंप मचा है।

-मामले में एक अन्य कर्मचारी की भी संलिप्तता सामने आई है।

-नगर आयुक्त ने पूरे मामले की रिपोर्ट सरकार को भेज दी है।

क्या कहा नगर आयुक्त ने?

नगर आयुक्त डॉ. नीरज शुक्ला ने बताया, जांच में दोनों टैक्‍स इंस्‍पेक्‍टर को दोषी पाया गया है। दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अन्य कर्मचारी की जांच की जा रही है। पूरे मामले की रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है।

Admin

Admin

Next Story