×

दहेज के लिए पत्नी को सिगरेट से दागा, लाश को फांसी पर लटकाकर पति फरार

Admin
Published on: 15 Feb 2016 2:53 PM IST
दहेज के लिए पत्नी को सिगरेट से दागा, लाश को फांसी पर लटकाकर पति फरार
X

सीतापुर: थाना बिसवां में दहेज के लिए पत्नी को दर्दनाक ढंग से जलाकर मार डालने का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पहले पत्नी के पूरे शरीर सिगरेट के दागा और इसके बाद उसके शव को फांसी पर लटका वहां से फरार हो गया। मृतका की सास भी बेटे के साथ घर से गायब है। पुलिस से पति और सास समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, मृतका के परिवारवालों का आरोप है कि ससुराल वाले पिछले कुछ दिनों से उनकी बेटी से लगातार दहेज की मांग कर रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम रोली गुप्ता है। उसकी शादी 3 दिसंबर, 2007 में बिसवां के दीपक गुप्ता से हुई थी। रोली के परिवारवालों ने शादी में दहेज के तौर पर 10 लाख रुपए कैश और एक कार भी दी थी। इतना ही नहीं, दामाद दीपक को 25 तोला सोना भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही दीपक ने रोली के घरवालों से पैसा मंगवाना शुरू कर दिया। उसकी हर डिमांड को वो लोग पूरा करते रहे। पेट्रोल पंप और बंद पड़ी प्लाईवुड फैक्टरी भी दीपक के नाम कर दी। इतना सब देने के बाद भी दीपक की डिमांड दिन पर दिन बढ़ती जा रही थी।

सिगरेट से दागा गया रोली का चेहरा सिगरेट से दागा गया रोली का चेहरा

क्या कहना है रोली के घरवालों का ?

- दीपक को 5 महीने पहले ही 5 लाख रुपए दिए गए थे।

- हर बार की तरह इस बार भी उसने सारा पैसा अय्याशी में उड़ा दिया।

- रुपए खत्म होने के बाद दीपक ने फिर पैसों की डिमांड की।

- इस बार रोली के घरवालों ने रुपए देने से इंकार कर दिया।

- इसी के बाद से रोली के साथ दीपक ने अमानवीय व्यवहार करना शुरू कर दिया।

रोली के साथ क्या करता था दीपक ?

- दीपक रोली को सिगरेट से जलाता था और उससे शराब के पैक भी बनवाता था ।

- उससे घर के झूठे बर्तन धुलवाए जाते थे।

- रोली को जूतों से मारा जाता था और बिजली के झटके दिए जाते थे।

- लोहे की सरिया और डंडो से उसकी पिटाई की जाती थी।

- दीपक की अपनी भाभी से भी काफी नजदीकियां दी थीं।

क्या कहना है पुलिस अधीक्षक का ?

- पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह ने मुताबिक, पति दीपक समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।

- इसमें धारा 498A, 304B, 302, 120B 3/4 लगाई गई है।

- मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश भी दी गई है।

Admin

Admin

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!