×

साध्वी प्राची ने कहा- आजम खान पर एनएसए लगाकर जेल में डाल दो

आजम खान बीजेपी और हिंदूवादी नेताओं को एक साथ निशाने पर लेते हैं वहीँ साध्वी प्राची आजम खान पर सीधा हमला बोलती हैं। साध्वी का तर्क है कि आजम हमेशा हिन्दू साधू-संतों के लिए अपमानजनक टिपण्णी करते हैं, जिससे यह साबित होता है कि वे घोर हिन्दू विरोधी

Newstrack
Published on: 11 Jan 2016 11:57 AM GMT
साध्वी प्राची ने कहा- आजम खान पर एनएसए लगाकर जेल में डाल दो
X

फाइल फोटो: साध्वी प्राची फाइल फोटो: साध्वी प्राची

मेरठ. साध्वी प्राची और यूपी के कद्दावर मंत्री आजम खां के बीच की जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। साध्वी प्राची ने आजम खान के ऊपर हिन्दू विरोधी होने के कारण उन पर रासुका लगाकर, जेल भजने की मांग की है। जहाँ आजम खान बीजेपी और हिंदूवादी नेताओं को एक साथ निशाने पर लेते हैं वहीँ साध्वी प्राची आजम खान पर सीधा हमला बोलती हैं। साध्वी का तर्क है कि आजम हमेशा हिन्दू साधू-संतों के लिए अपमानजनक टिपण्णी करते हैं, जिससे यह साबित होता है कि वे घोर हिन्दू विरोधी हैं।

आजम मंत्री बनने लायक नहीं तो क्यों बना दिया मंत्री

- साध्वी ने कहा आजम खान एक बड़बोला मंत्री है, वह मंत्री बनने के लायक नहीं फिर भी पता नहीं कैसे उन्हें मंत्री बना दिया गया है।

- रविवार को साध्वी प्राची मेरठ सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदि‍र में चल रहे यज्ञ में शामिल होने के पहुंची थीं।

- साध्वी ने आरोप लगया कि आजम खां अपने बड़बोलेपन में किसपर कब, क्या आरोप लगा दें, अंदाजा लगना मुश्किल है।

- साध्वी ने विकास और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार को भी निशाने पर लिया

- साध्वी ने आरोप लगया कि एक तरफ प्रदेश में विकास रुका पड़ा है, वहीँ प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं।

राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता

- साध्वी ने गरमाए हुए राम मंदिर के मुद्दे को हवा देते हुए कहा कि‍ दुनिया में कोई ऐसी ताकत नहीं, जो राम मंदिर का निर्माण रोक सके।

- साध्वी ने कहा कि पूरे देश और प्रदेश का विकास सिर्फ साधु-संत ही कर सकते हैं।

- इन्‍टॉलरेंस के मुद्दे पर खुलकर बोलने वाले बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव को भी साध्वी ने आड़े हाथों लिया।

बढती जनसंख्या पर लगे रोक

- साध्वी प्राची ने देश की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जाहिर करते हुए इस पर रोक लगाने की बात कही।

- साध्वी ने कहा कि बढती जनसँख्या को रोकने के लिए सिर्फ दो बच्चों वालों को ही मिले चुनाव लड़ने का मौका मिले।

- साध्वी ने दावा किया कि 2017 के विधान सभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की ही सरकार बनेगी।

- उनके मुताबिक़ उत्तर प्रदेश में विकास का काम केवल एक ही पार्टी करा सकती है और वह है बीजेपी।

Newstrack

Newstrack

Next Story