×

T-20 world cup: टीम इंडिया की शर्मनाक हार, NZ ने 47 रनों से दी मात

Newstrack
Published on: 15 March 2016 1:51 PM GMT
T-20 world cup: टीम इंडिया की शर्मनाक हार, NZ ने 47 रनों से दी मात
X

नागपुर: आईसीसी टी-20 विश्वकप में मंगलवार को न्यूजीलैंड ने भारत को 47 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड से मिले 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 20 ओवर भी न खेल सकी। पूरी टीम19वें ओवर में 79 के कुल योग पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन महेंद्र सिंह धोनी (30) ने बनाए। जबकि न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट मिशेल सैंटनर के खाते में गया। मिशेल सैंटनर ने चार भारतीय बल्लेबाजों को चलता किया। उसके अलावा इश सोढ़ी ने तीन, नाथन मक्कुलम ने दो और एडम मिलने ने एक विकेट हासिल किया।

भारत इस मैदान पर अभी तक एक भी इंटरनेशनल टी-20 मुकाबला नहीं जीत सका है और न ही उसने न्यूजीलैंड को टी-20 मुकाबले में हराया है

पहले ओवर की पांचवी गेंद पर भारत ने अपना पहला विकेट खो दिया। भारत का स्कोर 1 ओवर 6-1 ।

- 2 ओवर 10-1

तीसरा ओवर फेंकने आए मिशेल सैंटनर ने एक ही ओवर में दो विकेट झटककर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। पहले उन्होंने दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा को विकेटकीपर रोंची के हाथों स्टम्पिंग आउट करावाया फिर पांचवी गेंद पर सुरेश रैना को गुप्तिल के हाथों कैच करवा दिया। रोहित पांच और रैना एक रन बनाकर आउट हुए।

-3 ओवर 12-3

-4 ओवर 21-3

पांचवे ओवर में भारत को एक और झटका लगा। युवराज सिंह मक्कुलम की गेंद पर उन्ही को कैच दे बैठे. वे 4 रन बनाकर आउट हुए।

-5 ओवर 26-4

-6 ओवर 29-4

-7 ओवर 33-4

-8 ओवर 39-4

नौवें ओवर में भारत को पांचवा झटका लगा. कोहली भी ज्यादा देर तक मैदान पर टिक न सके और ईश सोढ़ी की गेंद पर विकेट कीपर को कैच दे बैठे। उन्होंने 27 गेंद में दो चौकों की 23 रन बनाए।

-9 ओवर 41-5

10वें ओवर में भारत को एक झटका और लगा. मैदान पर तुरंत उतरे युवा बल्लेबाज हार्दिक पांड्या एक रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट सैंटनर के खाते में गया।

-10 ओवर 42-6

11वें ओवर की तीसरी गेंद पर रविन्द जडेजा भी चलते बने वे सोढ़ी की गेंद पर उन्ही को कैच दे बैठे

-11 ओवर 45-7

-12 ओवर 49-7

-13 ओवर 53-7

-14 ओवर 57-7

-15 ओवर 61-7

-16 ओवर 66-7

17वें ओवर की शुरुआत तो अच्छी रही. धोनी ने ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया लेकिन तीसरी गेंद पर अश्विन ने अपना विकेट खो दिया। वे सोढ़ी के इस ओवर में स्टम्पिंग आउट हुए।

-17 ओवर 75-8

18 वें ओवर में भारत की आखिरी उम्मीद भी टूट गई. इस ओवर में धोनी सैंटनर की गेंद पर मक्कुलम को कैच दे बैठे. उन्होंने 30 गेंदों में एक चौके व एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए.

-18 ओवर 79-8

19वें ओवर की पहली गेंद पर में भारत का आखिरी विकेट आशीष नेहरा के रूप में गिरा. मिलने ने उन्हें क्लीन बोल्ड आउट कर दिया.

इसके पहले न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। ल्युक रोंची और नाथन मक्कुलम नॉट आउट रहें। भारत की ओर से अश्विन, बुमहार, नेहरा, रैना और जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किया। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन कोरी एंडरसन ने बनाए। उन्होंने 42 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 34 रनों की पारी खेली।

-ऐसे गिरे न्यूजीलैंड के विकेट्स

-रविचंद्रन अश्विन द्वारा फेंके गए इस ओवर की पहली गेंद पर तो मार्टिन गुप्तिल ने छक्का जड़ दिया। जबकि अगली ही गेंद पर अश्विन ने उन्हें चलता कर दिया। वे एलबीडब्ल्यू आउट हुए। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए कॉलिन मुनरो बलेबाजी करने के लिए उतरे।

-मुनरो ने ओवर की चौथी गेंद पर फिर छक्का जड़ दिया। जबकि दूसरे छोर पर खड़े केन विलियमसन को स्ट्राइक नहीं मिली. पहले ओवर के बाद टीम का स्कोर 13-1 है।

-दूसरे ओवर में आशीष नेहरा ने मुनरो को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराकर चलता किया। मुनरो सात रन बनाकर आउट हुए।

-न्यूजीलैंड को अगला झटका सातवें ओवर में कप्तान केन विलियमसन (8) के रूप में लगा. वो सुरेश रैना की गेंद पर विकेट के पीछे खड़े महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच आउट हुए। इस समय न्यूजीलैंड का स्कोर 35 रन था।

-12वें ओवर की तीसरी गेंद पर रॉस टेलर भी चलते बने। वे 10 रन बनाकर रैना के थ्रो पर रन आउट हो गए ।

-16वें ओवर में कोरी एंडरसन को बुमराह ने क्लीन बोल्ड कर दिया। एंडरसन 34 रन बनाकर आउट हुए।

-17वें ओवर में जडेजा ने मिशेल सैंटनर को धोनी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। सैंटनर 14 रन बनाकर आउट हुए।

-20वें ओवर में तीसरी गेंद पर ग्रांट इलियट दो रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए। उन्होंने 12 गेंदों में नौ रन बनाए।

इससे पहले टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मौजूदा विश्वकप में यह दोनों ही टीमों का पहला मुकाबला है। यह मुकाबला नागपुर के जमाथा में स्थित विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है।

टीमें इस प्रकार है-

भारत- महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युवराज सिंह, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, सुरेश रैना

न्यूजीलैंड- केन विलियमसन, रॉस टेलर, कोरी एंडरसन, मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, नाथन मैक्कुलम, ग्रांट इलियट, ल्युक रोंची, मिशेल सैंटनर, इश सोढ़ी, एडम मिलने

Newstrack

Newstrack

Next Story