×

अर्जुन ने किया माउंट मकालू को फतह, 3 बार हो चुके थे नाकामयाब

By
Published on: 22 May 2016 4:00 PM GMT
अर्जुन ने किया माउंट मकालू को फतह, 3 बार हो चुके थे नाकामयाब
X

नोएडा: 22 साल की उम्र में अर्जुन बाजपेई ने सोमवार को वर्ल्ड की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू 27,766 फीट (8000मीटर) पर तिरंगा लहराया है। अर्जुन ने चौथी बार में यह सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह सबसे कम उम्र के पर्वतारोही भी बन गए हैं।

ऐसा रहा अर्जुन का माउंट मकालू फतह का सफर

-अर्जुन वाजपेयी ने 8 अप्रैल को माउंट मकालू पर अपनी चढ़ाई शुरु की थी।

-इसके बाद 15 से 17 अप्रैल को वह कैंप 2 और 3 होते हुए कैंप 4 पहुंचे।

-जहां से रविवार शाम 8 बजे उन्होंने माउंट मकालू की पीक के लिए चढ़ाई चढ़नी शुरु की।

arjun

-सोमवार सुबह करीब 9 बजे उन्हें चोटी तक पहुंचना था लेकिन खराब मौसम की वजह से दो घंटे ज्यादा लग गए।

-करीब 11:00 पर अर्जुन ने माउंट मकालू पर तिरंगा लहराया।

-अर्जुन के साथ उनके चार साथी और भी हैं लेकिन उनमे सबसे कम उम्र अर्जुन वाजपेयी की है।

-13 घंटे की लगातार चढ़ाई के बाद वह जब माउंट मकालू की पीक पर पहुंचे उस दौरान हैवी बर्फबारी के अलावा काफी तेज हवा भी चल रही थी।

mount-makalu

चौथी बार में मिली सफलता

माउंट मकालू को फतह करने का अर्जुन का यह चौथा प्रयास था। इससे पहले भी वह 03 बार प्रयास कर चुके थे, लेकिन मौसम की खराबी और तकनीकी खामियों के चलते उन्हें तीनों बार ही फतह से पहले वापस लौटना पड़ा था।

यह भी पढ़ें... IPS अपर्णा ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, DGP ने ट्वीट कर दी बधाई

एवरेस्ट कर चुके हैं फतह

-साल 2010-11 में महज 16 साल की उम्र में अर्जुन ने माउंट एवरेस्ट को फतह करने का गौरव हासिल किया था।

-उस समय वह सबसे कम उम्र में हिमालय की चोटी पर पहुंचने वाले पर्वतारोही थे।

-अर्जुन ने माउंट एवरेस्ट के बाद माउंट ल्योहातसे और माउंट मानासोलू पर भी तिरंगा लहराया था।

arjun

02 शेरपा की जा चुकी जान

-माउंट मकालू पर चढ़ाई के लिए 8 सदस्यीय टीम थी।

-जिसमें टीम में शामिल 02 शेरपा की जान जा चुकी थी।

-जबकि एक शेरपा को एयरलिफ्ट किया गया था। उनकी किडनी में समस्या आ गई थी।

कैंप -3 के लिए वापसी

-अर्जुन अपने साथियों के साथ कैंप -3 के लिए वापस आ रहे हैं।

-इसमें करीब दो दिन का समय लगेगा। जिसके बाद वह नेपाल जाएंगे।

-जहां उनको सम्मानित किया जाएगा।

arjun-noida

Next Story