×

अनुराग ठाकुर ने कहा- रेप मामले में इंडियन टीम का कोई सदस्य नहीं शामिल

By
Published on: 19 Jun 2016 10:28 AM GMT
अनुराग ठाकुर ने कहा- रेप मामले में इंडियन टीम का कोई सदस्य नहीं शामिल
X

हरारे: जिम्बाब्वे में टीम इंडिया के एक सदस्य पर महिला ने रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दूसरी तरफ बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा, इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। भारतीय टीम का कोई भी सदस्य इस घटना में शामिल नहीं है।

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक़्त जिम्बाब्वे दौरे पर है। दौरे के बीच में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। रविवार को एक स्थानीय महिला ने रेप का आरोप लगाया था। शुरू में किसी भारतीय क्रिकेटर के इसमें शामिल होने की चर्चा थी। लेकिन बाद में पता चला कि सीरीज के प्रायोजकों में से एक से जुड़े अधिकारी को कथित रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस अधिकारी ने इन आरोपों से इनकार किया है। वह खुद को निर्दोष बता रहा है।

गौरतलब है कि यह विवाद तब खड़ा हुआ जब जिम्बाब्वे मीडिया में खबर आई थी कि एक भारतीय क्रिकेटर को बलात्कार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उसका नाम नहीं जारी किया गया था।

रिपोर्ट को बताया झूठा

हालांकि भारतीय अधिकारिक सूत्रों ने इस रिपोर्ट से इनकार किया है। इसमें कहा गया कि जो व्यक्ति गिरफ्तार हुआ, वह मौजूदा वनडे सीरीज के प्रायोजकों में से एक से जुड़ा है।

सूत्रों का कहना है, ‘हरारे में रेप के कथित आरोप में भारतीय क्रिकेटर के संबंध में आई मीडिया रिपोर्ट्स के बारे में हमने जिम्बाब्वे में हमारे दूत से बात की है। रिपोर्ट पूरी तरह झूठ है। कोई भी भारतीय क्रिकेटर इसमें शामिल नहीं है।’

बोर्ड की मामले पर नजर

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, हम इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। यह गंभीर मुद्दा है। इस मुद्दे की नजाकत को देखते हुए बीसीसीआई तथ्यों को जाने बिना कोई टिप्पणी नहीं करेगा।

Next Story