×

इंडिगो की फ्लाइट में लगे ISIS के नारे, दो यात्रियों को किया अरेस्ट

By
Published on: 28 July 2016 7:29 AM GMT
इंडिगो की फ्लाइट में लगे ISIS के नारे, दो यात्रियों को किया अरेस्ट
X

नई दिल्लीः इंडिगो की एक फ्लाइट में गुरुवार को दो यात्रियों ने आईएसआईएस के नारे लगाए। इसके बाद फ्लाइट को मुंबई डाइवर्ट कर दिया गया है। इंडिगो की फ्लाइट दुबई से कोच्चि जा रही थी। इसे मुंबई में सुबह 9.15 बजे लैंड किया गया।

आईएसआईएस का नारा लगाने वाले दोनों यात्रियों को फ्लाइट से उतारने के बाद हिरासत में ले लिया गया है। जबकि अभी दोनों की पहचान नहीं हुई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया है। फ्लाइट के यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बयान पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

नारे लगाने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार

-पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के साथ मारपीट की तो उसके भाई ने उसे रोकने की कोशिश की।

-बताया जा रहा है कि हंगामा करने वाला व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं हैं।

-इस घटना के बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की और दोनों भाईयों को पुलिस के हवाले कर दिया।

-मानसिक तौर पर असंतुलित व्यक्ति आईएसआईएस के नारे लगा रहा था।

-पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस व्यक्ति का मानसिक संतुलन वाकई खराब है या नहीं।

Next Story