×

मनचले से परेशान दलित लड़की ने लगाई आग, 15 दिन बाद थी शादी

Admin
Published on: 9 April 2016 1:49 PM GMT
मनचले से परेशान दलित लड़की ने लगाई आग, 15 दिन बाद थी शादी
X

कौशांबी: मनचले की हरकत से परेशान एक दलित लड़की ने शादी से 15 दिन पहले मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है।

क्‍या है मामला?

-कोखराज थाना के भरवारी कस्बा में रहने वाली एक दलित लड़की शुक्रवार को दो अन्य लड़कियों के साथ शौच के लिए गई थी।

-तीनों लड़कियां घर लौट रही थीं तभी पड़ोस में रहने वाले राजा ने उनका रास्‍ता रोक लिया।

-राजा सीमा (परिवर्तित नाम) का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

-सीमा और साथ की लड़कियों ने शोर मचाया तो राजा भाग निकला।

यह भी पढ़ें... मायके बात करने पर कटा 2 रुपए बैलेंस, सास-ननद ने बहू को जलाया जिंदा

दोनों के परिजनों में हुआ विवाद

-घर आकर सीमा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।

-इस पर परिजन छेड़छाड़ करने वाले युवक राजा के घर पहुंचे।

-जहां राजा के परिजन उल्टा सीमा के परिजनों से भिड़ गए।

यह भी पढ़ें...पहले छात्रा से की दरिंदगी फिर जिंदा जलाया, 80 प्रतिशत झुलसी

-आस-पास के लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।

-इसी बात को लेकर शनिवार सुबह दोनों परिवारों में विवाद हो गया।

मिट्टी का तेल डाल लगाई आग

-छेड़छाड़ से सहमी सीमा बढ़ते विवाद से परेशान हो गई।

-उसने खुद को कमरे में बंद किया और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।

-जब तक दरवाजा तोड़कर आग बुझाई गई तब तक विक्टिम झुलस गई।

-परिजन उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने युवती को गंभीर हालत में इलाहाबाद रेफर कर दिया।

26 अप्रैल को थी शादी

-लड़की के पिता की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

-घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है।

-लड़की के परिजनों ने बताया कि 26 अप्रैल को सीमा की शादी है।

Admin

Admin

Next Story