×

IPL-9 AUCTION: 8.5 करोड़ में नीलाम हुए नेगी, 24 घंटे में बदली किस्मत

Newstrack
Published on: 6 Feb 2016 6:49 AM GMT
IPL-9 AUCTION: 8.5 करोड़ में नीलाम हुए नेगी, 24 घंटे में बदली किस्मत
X

नई दिल्ली. एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम के सिलेक्शन के बाद आईपीएल-9 के लिए प्लेयर्स की नीलामी हुई। टीम इंडिया में सरप्राइज एंट्री करने वाले पवन नेगी ने सबको पीछे छोड़ दिया। उन्हें 8.5 करोड़ में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा। नेगी नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे इंडियन प्लेयर हैं। वहीं, युवराज सिंह को पिछले सीजन के मुकाबले काफी कम कीमत मिली। उन्हें हैदराबाद सनराइजर्स ने 7 करोड़ रुपए में खरीदा है, जबकि 2015 की नीलामी में 16 करोड़ में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी थे। आईपीएल के नए सीजन में अब तक सबसे ज्यादा बोली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉटसन के लिए लगी। उन्हें आरसीबी ने 9.5 करोड़ में खरीदा है। वहीं, ईशांत शर्मा को राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस ने 3.8 करोड़ रुपए में खरीदा है।

नीलामी में अब तक बिकने वाले देसी प्लेयर्स

प्लेयरटीम बेस प्राइजसोल्ड प्राइज
युवराज सिंहसनराइजर्स हैदराबाद2 करोड़7 करोड़
मोहित शर्माकिंग्स इलेवन पंजाब1.5 करोड़6.5 करोड़
आशीष नेहरासनराइजर्स हैदराबाद2 करोड़5.5 करोड़
स्टुअर्ट बिन्नीआरसीबी2 करोड़2 करोड़
संजू सैमसनदिल्ली डेयरडेविल्स2 करोड़4.2 करोड़
दिनेश कार्तिकगुजरात लायंस2 करोड़2.3 करोड़
इरफान पठानराइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स1 करोड़1 करोड़
धवल कुलकर्णीगुजरात लायंस2 करोड़2 करोड़
प्रवीण कुमारगुजरात लायंस50 लाख3.5 करोड़

नीलामी में अब तक बिकने वाले विदेशी प्लेयर्स

प्लेयरटीम बेस प्राइजसोल्ड प्राइज
शेन वॉटसनआरसीबी2 करोड़9.5 करोड़
ड्वेन स्मिथगुजरात लायंस50 लाख2.3 करोड़
डेल स्टेनगुजरात लायंस1.5 करोड़2.3 करोड़
केविन पीटरसनराइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स2 करोड़3.5 करोड़
जॉस बटलरमुंबई इंडियंस1.5 करोड़3.8 करोड़
क्रिस मॉरिसदिल्ली डेयरडेविल्स50 लाख7 करोड़
कॉलिन मुनरोकोलकाता नाइटराइडर्स30 लाख30 लाख
मिशेल मार्शराइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स2 करोड़4.8 करोड़
जॉन हेस्टिंग्सकोलकाता नाइटराइडर्स1 करोड़1.3 करोड़

टिम साउदीमुंबई इंडियंस1 करोड़2.5 करोड़
कार्लोस ब्रैथवेटकिंग्स इलेवन पंजाब1.5 करोड़6.5 करोड़

Newstrack

Newstrack

Next Story