×

IPL RCB vs RPS : चैलेंजर्स नहीं ये तो लूजर हैं, इनसे तो 100 रन भी नहीं बने, शर्मनाक हार

Rishi
Published on: 29 April 2017 10:07 AM GMT
IPL RCB vs RPS : चैलेंजर्स नहीं ये तो लूजर हैं, इनसे तो 100 रन भी नहीं बने, शर्मनाक हार
X

पुणे : आईपीएल में आज राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से हो रहा है। रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीत पुणे सुपरजाएंट को बल्लेबाजी का मौका दिया। जीत के लिए मिले 158 रनों के लक्ष्य के जवाब में 9 विकेट पर सिर्फ 96 रन ही बना सकी रॉयल चैलेंजर्स। इस हार के साथ ही बैंगलोर की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

कैप्टन विराट ने 55 रन बनाए, जबकि पुणे की ओर से इमरान ताहिर ने 3 और लॉकी फर्ग्युसन ने 2 विकेट चटकाए। बैंगलोर का पहला विकेट ट्रेविस हेड के रूप गिरा। उनादकत की गेंद पर वो 3 रन बनाकर बोल्ड हुए। डिविलियर्स सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। फर्ग्युसन की गेंद पर मनोज तिवारी को कैच थमा पवैलियन लौट गए।

इसके बाद जाधव और कोहली क्रीज पर आए लेकिन जाधव ओवरथ्रो पर रन लेने के प्रयास में 7 रन बना रन आउट हुए। सचिन बेबी सिर्फ दो रन पर वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने। स्टुअर्ट फर्ग्युसन की गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर को आसान सा कैच दे चलते बने। पवन नेगी सिर्फ 3 रन ही बनाकर लौट गए।

ये भी देखें : उत्तर प्रदेश: गुम हो गए 340 पाकिस्तानी, खुफिया तंत्र के लिए चुनौती है इनकी तलाश

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पुणे ने 3 विकेट के पतन पर 157 रन बनाए और कोहली की टीम को 158 का टारगेट दिया। इससे पहले सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 6 रन बना बद्री का शिकार बने। त्रिपाठी (37) और स्मिथ के बीच 40 रन की पार्टनरशिप हुई। स्मिथ ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 1 छक्के की सहायता से 45 रन बनाए। वहीँ मनोज तिवारी (44) ने नाबाद रहते हुए धोनी (21) के साथ 49 रन की पार्टनरशिप की। बैंगलोर की ओर से बद्री, नेगी और बिन्नी 1-1 विकेट ले सके।

ये भी देखें : सुपर सैटरडे : रॉयल चैलेंजर्स साबित होंगे सुपरजाएंट के लिए मुलायम चारा !

टीमें :

राइजिंग पुणे सुपरजायंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, महेंद्र सिंह धोनी, मनोज तिवारी, डैन क्रिस्चियन, वॉशिंटगटन सुंदर, जयदेव उनादकट, दीपक चहर, इमरान ताहिर।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), टीएम हेड, एबी डीविलियर्स, केदार जाधव, सचिन बेबी, स्टुअर्ट बिन्नी, पवन नेगी, एडम मिल्न, सैमुअल बद्री, युवेंद्र चहल, एस अरविंद।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story