×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

UP पुलिस को मंगलवार को मिल सकता है नया DGP, ओपी​ सिंह करेंगे ज्वाइन

aman
By aman
Published on: 21 Jan 2018 10:28 AM GMT
UP पुलिस को मंगलवार को मिल सकता है नया DGP, ओपी​ सिंह करेंगे ज्वाइन
X

लखनऊ: मुखियाविहीन यूपी पुलिस के लिए अच्छी खबर है। अब मंगलवार (23 जनवरी) को पुलिस विभाग को नया मुखिया मिल जाएगा। बीते 21 दिनों से राज्य में डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) पद पर तैनाती को लेकर कयासों का बाजार गर्म था। तब भी newstrack.com ने साफ बताया था कि 1983 बैच के आईपीएस अफसर ओम प्रकाश सिंह ही यूपी पुलिस के नए मुखिया होंगे। अब प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार ने इस खबर पर अपनी मुहर लगा दी है।

अरविन्द कुमार ने रविवार (21 जनवरी) को बताया कि आईपीएस ओम प्रकाश सिंह को सोमवार को सीआईएसएफ से रिलीव किए जा सकता है और मंगलवार को उनके डीजीपी पद पर ज्वाइन करने की संभावना है। उधर, कैबिनेट के नियुक्ति मामलों की समिति ने शनिवार को सिंह को समय से पहले केंद्र से यूपी कैडर में वापसी को मंजूरी दे दी है। इसके बाद ओम प्रकाश के प्रदेश में डीजीपी पद पर ज्वाइन करने का रास्ता साफ हो गया है।

बता दें, कि बीते 31 दिसम्बर को आईपीएस सुलखान सिंह के पुलिस महानिदेशक के पद से रिटायर होने के बाद योगी सरकार ने ओम प्रकाश सिंह को नया डीजीपी बनाने का एलान किया था। पर तकनीकी कारणों की वजह से उनकी रिलीविंग नहीं हो पा रही थी। इस बीच नया डीजीपी बनने की रेस में शामिल अन्य वरिष्ठ अफसरों ने अपने-अपने आकाओं के जरिए कुर्सी पाने के लिए पैरवी तेज कर दी। पर शनिवार को कैबिनेट के नियुक्ति मामलों की समिति का आदेश जारी होने के बाद अब इस पर विराम लग गया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story