×

अब देवरिया जिला जेल में कैदियों का बवाल, SP-ASP सहित 10 घायल

Admin
Published on: 26 April 2016 7:09 AM GMT
अब देवरिया जिला जेल में कैदियों का बवाल, SP-ASP सहित 10 घायल
X

देवरियाः उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला जेल में आज नशे की गोली के विवाद को लेकर कैदियों और पुलिस की झड़प में कई कैदी, एसपी, एएसपी सहित करीब दस लोग घायल हो गए।

क्या है मामला?

-आज सुबह जेल में नशे की गोली को लेकर कैदियों के दो गुटों में झड़प हो गई।

-मामला बढ़ने पर जेल पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया तो कैदी और उग्र हो गए।

-मामले को संभालने में नाकाम जेल पुलिस ने घटना की जानकारी डीएम और एसपी को दी।

यह भी पढ़ें...जेल में खूंखार कैदियों के सामने मुट्ठीभर पुलिस, आए दिन होता है हंगामा

-करीब दो घंटे के तांडव के बाद पुलिस जेल में प्रवेश कर पाई।

-पुलिस ने आंसू गैस के गोले, पानी की बौछार और रबर की गोली दागकर मामले को संभाला।

-इस दौरान बंदी और एसपी, एएसपी सहित 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जिलाधिकारी अनीता श्रीवास्तव ने क्या कहा?

-सुबह सात बजे कैदियों के दो गुटों में किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी।

-जेल की सूचना पर पुलिस ने बल प्रयोग कर मामले को शांत करा दिया है।

-इस घटना में कैदियों ने जेल की कुछ बैरकों को तोड़कर पुलिस पर पथराव किया था।

यह भी पढ़ें...जेल में बंद 11 कैदी निकले HIV पॉजिटिव, एक महिला भी शामिल, मचा हड़कंप

-इसमें एसपी, एएसपी, सीओ सहित करीब दस पुलिसकर्मी घायल हैं।

-कुछ कैदी भी घायल है। अब मामला शांत है।

-जेल पर सुरक्षा के लिहाज से पीएसी तैनात कर दी गई है।

Admin

Admin

Next Story