×

UP चुनाव में JDU-RLD का होगा गठबंधन, और पार्टियों को साथ लाने की कोशिश

Newstrack
Published on: 15 Feb 2016 7:04 AM GMT
UP चुनाव में JDU-RLD का होगा गठबंधन, और पार्टियों को साथ लाने की कोशिश
X

लखनऊ :यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बड़े राजनीतिक बदलाव होने लगे हैं। इसी क्रम में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) साथ चुनाव लड़ेगी। कयास लगाये जा रहे हैं कि इस विलय का मकसद दलित और पिछड़ा वर्ग का वोट हासिल करना हो सकता है।

जयंत ने की पुष्टि

आरएलडी के राष्ट्रीय सचिव जयंत चौधरी ने भी गठबंधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा दोनों ही पार्टियां यूपी चुनाव में साथ मैदान में उतरेंगी। जयंत चौधरी ने बताया कि औपचारिक ऐलान अगले कुछ दिनों में किया जाएगा। उन्होंने छोटी-छोटी पार्टियों को भी साथ लाने की बात कही।

जेडीयू ने की गठबंधन की पहल

सूत्रों की मानें तो गठबंधन की पहल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी। जो राष्ट्रीय स्तर पर मोर्चा बनाने से पहले उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीति हैसियत का आकलन करना चाहते हैं।

उपचुनाव में जेडीयू ने किया था आरएलडी का समर्थन

हाल में हुए यूपी विधानसभा की तीन सीटों के उपचुनाव में जेडीयू ने आरएलडी का समर्थन किया था। दोनों पार्टियां यूपी में कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों से गठजोड़ की संभावनाएं भी तलाश रही है।

Newstrack

Newstrack

Next Story