×

ट्रेन में 14 लाख के गहने चोरी, विक्टिम बोली- काश मान लेती पति की बात

Admin
Published on: 1 April 2016 3:12 PM GMT
ट्रेन में 14 लाख के गहने चोरी, विक्टिम बोली- काश मान लेती पति की बात
X

सहारनपुर: अहमदाबाद-हरिद्वार मेल (योगा एक्सप्रेस) के एसी कोच में एक महिला के बैग से चोरों ने 14 लाख रुपए के गहने उड़ा लिए। विक्टिम महिला अहमदाबाद से शादी समारोह में शामिल होने के लिए सहारनपुर आई है। उसका अब रो-रोकर बुरा हाल है।

-सहारनपुर की लेबर कॉलोनी निवासी निशा की शादी अहमदाबाद के न्यू सीजी रोड निवासी रणदीप जनवाल के साथ कुछ साल पहले हुई थी।

-तब से ही वह अपने पति के साथ अहमदाबाद में रह रहीं हैं।

-अभी उनके मायके में रिश्तेदार शादी होनी है। इसके लिए निशा अपने भाई गुरमीत और एक छोटी बच्ची के साथ आई है।

जीआरपी ने कर दिया रफा-दफा

-टपरी स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद जब वह प्लेटफार्म पर उतरी तो सूटकेस कटा हुआ देखकर दंग रह गई।

-सूटकेस से 14 लाख रुपये की कीमत के गहनों से भरा बैग गायब था।

-निशा के मुताबिक उन्होंने जीआरपी चौकी में जाकर इसकी शिकायत की, लेकिन मामले को रफा-दफा कर दिया गया।

काम मान लेती पति की बात

-निशा ने बताया कि उसके पति अहमदाबाद में एक कंपनी में जॉब करते हैं।

-पति रणदीप ने उसे फ्लाइट से दिल्ली होते हुए सहारनपुर जाने को कहा था।

-लेकिन वह अपने पति की बात को नजरअंदाज कर योगा एक्सप्रेस में सवार हो गई।

-निशा अब पछता रही है कि काश पति की बात मान ली होती।

Admin

Admin

Next Story