PoliticalNews: अखिलेश ने करणी सेना और योगी पर साधा निशाना: करणी सेना को बताया हिटलर का.....

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पदाधिकारियों और नेताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के तहत जनता परेशान, दुखी और अपमानित हो चुकी है।

Virat Sharma
Published on: 9 April 2025 7:27 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News: Photo-Social Media

Political News: यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित एक बैठक में विभिन्न राज्यों से आए पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं को सम्बोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार में गरीबों के साथ अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा हो चुकी है। सत्ता का संरक्षण प्राप्त दबंग और अपराधी गरीबों पर लगातार अत्याचार कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि यह भाजपा समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है और इसका मुख्य एजेंडा आपसी वैमनस्यता फैलाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार अराजक तत्वों को संरक्षण दे रही है, जिसके कारण प्रदेश में अपराधों में वृद्धि हुई है।

सपा गरीबों और पीड़ितों के साथ: अखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पदाधिकारियों और नेताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के तहत जनता परेशान, दुखी और अपमानित हो चुकी है। समाजवादी पार्टी हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी रहेगी और उनकी मदद करेगी। वहीं सपा अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। महिलाओं का जीवन और सम्मान इस सरकार में सुरक्षित नहीं है

अखिलेश यादव ने करणी सेना और योगी पर निशाना साधा

इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करणी सेना को हिटलर के गुंडों जैसा बताया और कहा कि इन्हें मुख्यमंत्री योगी का संरक्षण प्राप्त है। अखिलेश ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के साथ कोई भी घटना होती है, तो उसके लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख नेताओं की रही उपस्थिति

इस बैठक में नेता विपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, सांसद जावेद अली, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी, केरल के जॉन एनटोनी, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक अताउर्रहमान, विधायक आरके वर्मा सहित अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Virat Sharma

Virat Sharma

Lucknow Reporter

Lucknow Reporter

Next Story