×

मेरठ कैंट में फिर घुसा तेंदुआ, हमले में 5 मजदूर घायल, दहशत का माहौल

Admin
Published on: 13 April 2016 12:23 PM GMT
मेरठ कैंट में फिर घुसा तेंदुआ, हमले में 5 मजदूर घायल, दहशत का माहौल
X

मेरठ: जिले के कैंट एरिया में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे तेंदुआ को कैंट एरिया के फाजलपुर के पास बन रहे सेना के सरकारी क्वार्टर में देखा गया। यहां तेंदुए ने मजदूरों पर हमला भी किया। ज्ञात हो कि इससे पहले भी कैंट एरिया में तेंदुआ घुस आया था। उस वक़्त भी शहर में दहशत का माहौल था एहतियातन स्कूलों को बंद कर दिया गया था।

दहशत का माहौल

- तेंदुए के नहीं पकड़े जाने से शहर के लोग दहशत में हैं।

- मंगलवार देर रात से तेंदुआ पकड़ने गए टीम के सभी प्रयास विफल रहे।

- इस हमले में मजदूर मंगल, संदीप, बबलू, महेश और सुनील घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेंदुए की तलाश में पुलिस वाले तेंदुए की तलाश में पुलिस वाले

स्कूलों में एक दिन की छुट्टी

-सुबह जहां तेंदुआ देखा गया था सैन्य अधिकारियों ने उस स्थान पर काम कर रहे सभी मजदूरों को वहां से हटा दिया है।

-बुधवार सुबह तक तेंदुए के पकड़े नहीं जाने से जिला प्रशासन ने शहर के स्कूलों की एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी है।

सैन्य अस्पताल में दिखा था तेंदुआ

-तेंदुआ सबसे पहले सैन्य अस्पताल के सी ब्लॉक में देखा गया था।

-हेल्थ इंस्पेक्टर विष्णु तिवारी ने बताया कि जब वे अपने ऑफिस का ताला खोल रहे थे तब तेंदुआ ने उन पर हमला किया था।

-उनके शोर से तेंदुआ वहां से भाग गया।

निर्माणाधीन मकान के बाहर जुटी भीड़ निर्माणाधीन मकान के बाहर जुटी भीड़

दिल्ली से बुलाई गई टीम

-तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने के लिए मंगलवार को दिल्ली से टीम को बुलाया गया।

-टीम को दोपहर में ही सूचना दे दी गई थी लेकिन यह टीम देर शाम मेरठ पहुंची।

-जब टीम पहुंची तब तक अंधेरा हो चुका था। अंधेरे में टीम ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने से इनकार कर दिया।

-तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी मंगा लिया गया है।

-मौके पर एडीएम सिटी और अन्य अधिकारी भी पहुंच गए।

-जिस एरिया में तेंदुआ दिखाई दे रहा है उसे खाली करा लिया गया है।

Admin

Admin

Next Story