×

विवेक तिवारी: योगी ने बढ़ाई आर्थिक सहायता, पत्नी को तत्काल नौकरी

Manali Rastogi
Published on: 1 Oct 2018 2:03 PM GMT
विवेक तिवारी: योगी ने बढ़ाई आर्थिक सहायता, पत्नी को तत्काल नौकरी
X

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एप्पल कंपनी के मैनेजर स्व. विवेक तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता बढ़ा दी है। अब परिवार को 25 लाख रूपए आर्थिक सहायता के अलावा दोनो बेटियों की पढ़ाई के लिए पांच पांच लाख की एफडी सहायता तथा विवेक की मां को पांच लाख की सहायता मंजूर की है। इसके अलावा उनकी पत्नी कल्पना तिवारी को नगर निगम में ओएसडी की नौकरी दे दी गई है। पुलिस की गोली का निशाना बने विवेक तिवारी के परिवारीजनों ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से सोमवार को मुलाकात की। विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी के साथ साले विष्णु शुक्ला भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।

बता दें, इससे पहले सीएम योगी ने फोन पर विवेक की पत्नी कल्पना से बात की थी और हर संभव मदद करने की बात कही थी।

मामले में यूपी सरकार ने पहले ही कहा था कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। सोमवार को मृतक विवेक तिवारी की पत्नी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची।

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी अपने भाई के साथ सीएम योगी से मिलने पहुंची। खबरों की मानें तो मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के साथ हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है और आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्व. विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को 25 लाख रुपए की आथिर्क सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वर्गीय विवेक तिवारी की दोनों पुत्रियों पांच-पांच लाख रुपए की एफडी के माध्यम से आर्थिक सहायता तथा स्व. विवेक तिवारी की माता को पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश भी जिला प्रशासन कको दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि राहत राशि का तत्काल वितरण सुनिश्चित कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्पना तिवारी को लखनऊ नगर निगम में नौकरी दी जाएगी। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि परिवार की आवास सम्बन्धी समस्या का समुचित समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी की मुलाकात के चंद घंटे बाद ही सरकारी मशीनरी से गति पकड़ ली। लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी उनके आवास पर पहुंचे और शैक्षिक प्रमाण पत्र लेकर कार्यालय चले गए। इसके कुछ देर बाद ही कल्पना तिवारी को नगर निगम लखनऊ में ओएसडी का पद प्रदान किया गया है। यह जानकारी नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने दी। पहले नगर निगम में नही थी ओएसडी की पोस्ट।

दिवंगत विवेक तिवारी की पत्नी से सोनिया गांधी ने की बात, MLC दीपक सिंह और किशोरी लाल शर्मा ने कराई पीड़िता की फोन पर बात करायी।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story