×

सहानपुर दंगों के मुख्य आरोपी 'रावण' की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती

aman
By aman
Published on: 27 Oct 2017 11:48 AM GMT
सहानपुर दंगों के मुख्य आरोपी रावण की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती
X
सहानपुर दंगों के मुख्य आरोपी 'रावण' की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती

सहारनपुर: सहारनपुर में सिलसिलेवार हुए जातीय दंगों के मुख्य आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण की हालत अचानक नाजुक हो गई। उन्हें यहां के जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की एक टीम चंद्रशेखर का इलाज कर रही है। बताया जाता है कि टायइडफाइड और पेट में अत्यधिक दर्द होने के कारण उनकी हालत बिगड़ी है।

ज्ञात हो, कि पिछले दिनों सहारनपुर के शब्बीरपुर और रामनगर सहित अन्य क्षेत्रों में जातीय दंगा भड़के थे। इस हिंसा में दो दलितों समेत कई अन्य की मौत हो गई थी। इस मामले में भीम आर्मी एकता मिशन के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण पर जातीय दंगा भड़काने के आरोप लगे थे। इसके बाद चंद्रशेखर कई माह तक फरार रहा। बाद में उसे हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। तभी से चंद्रशेखर जिला जेल में बंद था।

भाई ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

बताया जाता है, कि बीती रात चंद्रशेखर को पेट में दर्द की शिकायत हुई थी। जेलकर्मियों ने उसे जिला जेल के अस्पताल भेजा। लेकिन किसी तरह का आराम न मिलने के कारण शुक्रवार (27 अक्टूबर) की दोपहर चंद्रशेखर को जिला जेल के अस्पताल से सरकारी अस्पताल ट्रांसफर कर दिया गया। यहां पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के बाद पेट में दर्द के साथ-साथ चंद्रशेखर टाइडफाइड के रोगी भी पाए गए। चंद्रशेखर के भाई कमल ने आरोप लगाया कि जिला जेल में चंद्रशेखर का उत्पीड़न किया जा रहा है और जिला जेल प्रशासन द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story